Tuesday 28th of April 2026

ब्रेकिंग

GDC Doongi Organizes Unity March and Marathon under Nasha Mukt Bharat Abhiyan

Meritorious Students Felicitated at PM SHRI HSS Fatehpur.

Mega Parent-Teacher Meeting Successfully Conducted Across Schools in District Rajouri.

सजग कोरबा, सतर्क कोरबा अभियान के तहत बालको थाना में मैत्री हेल्पलाइन कार्यशाला आयोजित।

सिंहितराई पावर प्लांट हादसे पर दुख जताया,सुरक्षा के प्रति प्रतिबद्धता दोहराई - अनिल अग्रवाल।

कोरबा : कोरबा जिला बास्केटबॉल संघ की नई कार्यकारिणी गठित, अप्रैल में राज्य स्तरीय प्रतियोगिता का ऐलान।

कोरबा (न्यूज उड़ान) कोरबा जिला बास्केटबॉल संघ की कार्यकारिणी की बैठक 16 फरवरी 2026 को होटल गणेश इन में आयोजित की गई।

बैठक की अध्यक्षता जिला ओलंपिक संघ के सुरेश क्रिस्टोफर ने की।

बैठक में सर्वसम्मति से संघ के नए पदाधिकारियों एवं कार्यकारिणी का गठन किया गया।

बैठक में गोपाल नारायण सिंह को चेयरमैन, संजय पांडे को अध्यक्ष, शेख मोहम्मद जावेद को महासचिव तथा साजी टी जॉन को कोषाध्यक्ष चुना गया।

इसके साथ ही नई कार्यकारिणी में भागवत सिंह, शुभन पांडे, एम.एन. मूर्ति और सियाराम बंजारे को प्रमुख जिम्मेदारियां सौंपी गईं। सहसचिव पद पर मोहम्मद दानिश, सुनीता देवांगन, जानकी साहू, स्मिता सिंह, मनदीप तिवारी और दिब्येंदु मृधा को नियुक्त किया गया।

कार्यकारिणी सदस्यों के रूप में ओपी तिवारी, राजेश मिश्रा, पवन सिन्हा, पद्मनी साहू, मोहम्मद सद्दाम और हिरबश साहू निर्वाचित हुए।

बैठक सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुई और सभी पदाधिकारियों ने संगठन को मजबूत करने तथा जिले में बास्केटबॉल खेल को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने का संकल्प लिया।

बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि आगामी अप्रैल माह में कोरबा जिले में राज्य स्तरीय बास्केटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा।

इस प्रतियोगिता में प्रदेश के सभी जिलों की महिला एवं पुरुष टीमों को आमंत्रित किया जाएगा।

आयोजन के माध्यम से खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का मंच मिलेगा तथा जिले में खेल गतिविधियों को बढ़ावा।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन