Sunday 26th of April 2026

ब्रेकिंग

सतर्क कोरबा” अभियान के तहत 18 घंटे में ज्वेलरी चोरी का खुलासा, अंतर्राज्यीय गिरोह गिरफ्तार। तीन महिला सहित 5 आरोपी ग

सतर्क कोरबा” के तहत कड़ी कार्यवाही। शराब पीकर वाहन चलाने वालों पर कोरबा पुलिस का सख्त प्रहार।

सतर्क कोरबा” अभियान के तहत कोरबा पुलिस की कार्यवाही। गाली-गलौज, मारपीट एवं धमकी के मामले में आरोपी गिरफ्तार।

सतर्क कोरबा” अभियान के तहत अपराधियों पर कड़ा प्रहार। हिस्ट्रीशीट खोलकर बदमाशों पर कड़ी निगरानी, जवाबदेही भी तय।

बालको ने फायर सर्विस सप्ताह के माध्यम से अग्नि सुरक्षा जागरूकता को दिया बढ़ावा।

कोरबा : नरेंद्र देवांगन को मिला प्रदेश सह-संयोजक का दायित्व, बधाइयों का लगा तांता।

कोरबा( न्यूज उड़ान) भाजपा बुनकर प्रकोष्ठ के प्रदेश सह-संयोजक के रूप में निर्विरोध पार्षद एवं भाजयुमो जिला महामंत्री नरेंद्र देवांगन को नवीन दायित्व सौंपे जाने की सूचना मिलते ही उनके चारपारा कोहड़िया स्थित निवास में बधाइयों का तांता लग गया।

भाजपा जिला कोरबा परिवार, कोसाबाड़ी मंडल, जिला कोरबा के विभिन्न मंडलों एवं समाज के अनेकपदाधिकारियों–कार्यकर्ताओं ने पुष्पगुच्छ भेंटकर उन्हें हार्दिक शुभकामनाएँ दीं और नेतृत्व द्वारा किए गए सम्मानित चयन की सराहना की।

इस अवसर पर प्रमुख रूप से उपस्थित रहे—

कोसाबाड़ी मंडल अध्यक्ष डॉ. राजेश राठौर, पूर्व मंडल अध्यक्ष प्रकाश अग्रवाल, मंडल महामंत्री मिलाप राम बरेठ, पुनि राम साहू, महामंत्री ललेश दुबे, पूर्व महामंत्री पार्षद अजय गोंड, मंडल उपाध्यक्ष श्रीधर द्विवेदी, श्रीमती मीरा सोनी, मंत्री श्रीमती राजमोहिनी भगत, श्री अनिल मिश्रा, श्री डनसेना, शक्ति केंद्र संयोजक गिरधारी रजक, बिहारी रजक, जिला मंत्री भाजपा कोरबा एवं पूर्व पार्षद कमला बरेट, वार्ड 16 पार्षद राम कुमार साहू एवं उनके साथी।

इसके साथ ही कोरबा मंडल के पूर्व मंडल अध्यक्ष परविंदर सिंह, पार्षद युगल कैवर्त, पूर्व एल्डरमैन एवं पार्षद माधव जायसवाल , पार्षद रामाधार पटेल, रामधन पटेल, भानु यादव,पार्षद पति शिव जसवाल मदन साहू, रितेश साहू, बरपारा कोहड़िया के युवा—दीनु यादव, प्रशांत चौहान, विजय, विक्की, गोपीलाल राठिया, हेमंत चंद्र, गुलजार सिंह ठाकुर, विवेक साहू, एवं समाजसेवी स्वाति कश्यप, बबलू डहरिया, डॉ. देवेंद्र कश्यप, डॉ. संजय वैष्णव, डॉ. नागेन्द्र शर्मा, राजेश यादव जी।

वहीं दर्री मंडल भाजपा के वरिष्ठ नेता नारायण ठाकुर, वरिष्ठ तुलसी ठाकुर, मंडल अध्यक्ष मनोज लहरे, महामंत्री अंजय अग्रवाल, किशोर साहू महामंत्री, उपाध्यक्ष संजय कुरुवंशी, मंत्री अनिल गिरी सहित अनेक कार्यकर्ताओं ने बधाई प्रेषित की।

नवीन दायित्व पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए नरेंद्र देवांगन ने कहा—

“यह सम्मान भाजपा के शीर्ष नेतृत्व का मुझ पर विश्वास है।

मा. प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक श्री किरण सिंह देव जी का हृदय से कोटि-कोटि आभार व्यक्त करता हूँ।

भाजपा जिला कोरबा परिवार के प्रेम और विश्वास ने मुझे और अधिक ऊर्जा से कार्य करने हेतु प्रेरित किया है।”

उन्होंने आगे कहा—

“संगठन की मजबूती, समाजहित और जनसेवा के कार्यों में निरंतर सक्रिय रहना ही मेरा संकल्प है। मैं अपेक्षाओं पर खरा उतरने के लिए पूरी निष्ठा से कार्य करता रहूँगा।”

नरेंद्र देवांगन को मिले इस महत्वपूर्ण दायित्व से कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है और जिलेभर से बधाइयों का क्रम लगातार जारी है।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन