Thursday 23rd of April 2026

ब्रेकिंग

सजग कोरबा – सतर्क कोरबा" अभियान के तहत कोरबा पुलिस की कार्यवाही। बालको पुलिस की त्वरित कार्यवाही।

Breaking news कोरबा में सनसनीखेज वारदात: पति ने पत्नी की हत्या की, आरोपी गिरफ्तार

जनसमस्याओं के त्वरित निराकरण और योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन के कलेक्टर ने दिए निर्देश।

कोरबा जिले में “ज्ञानभारतम“ पाण्डुलिपि सर्वेक्षण अभियान का आगाज़, कलेक्टर ने दिए जून 2026 तक कार्य पूर्ण करने के निर्देश।

NDPS Investigation पर ऑन लाईन एक दिवसीय कार्यशाला का सफल आयोजन। श्री राम गोपाल गर्ग पुलिस महानिरीक्षक बिलासपुर रेंज ने

कोरबा : प्लास्टिक बास्केट में फंस गया था नाग, नोवा नेचर की टीम ने किया बड़ी सूझ बूझ से रेस्क्यु।

कोरबा (न्यूज उड़ान ) एक दुकानदार उस समय डर से कांप उठा जब एक कोबरा फन फैलाए टोकरी में दिखाई दिया वही आवाज करने लगा, दुकानदार को यह दृश्य सामान्य लगा पर जब हिम्मत कर उस प्लास्टिक के बास्केट को दुकान से बाहर निकाला ।

तो देखा वो कोबरा (नाग) उसमें पूरी तरफ फंसा हुआ था जो आसानी से नहीं निकल सकता था इस बात को समझते देर नहीं लगी फिर आखिकार इसकी सूचना नोवा नेचर संस्था के जितेंद्र सारथी को दिया गया।

जिस पर सारथी ने थोड़ी देर में टीम को भेजने की बात कही, फिर कुछ देर बाद नोवा नेचर के सचिव मोइज एहमद और बबलू मारवा उस दुकान में पहुंचे और बड़ी सावधानी से प्लास्टिक के बकेट को धार दार हथियार से काटा गया।

आखिरकार कोबरा सांप निकल पाने में कामयाब हुआ जिसके वजह से उसकी जान बच गई तब जाकर दुकान मालिक ने राहत भरी सांस लिया फिर कोबरा सांप को सुरक्षित प्राकृतिक रहवास जंगल में छोड़ दिया गया।

जितेंद्र सारथी ने बताया हमें प्रति दिन कोबरा, करैत, अजगर, अहिराज, धमना, बेलिया करैत, दण्ड करैत, डार डोमी आदि सांपों के लिए 30 से जिले भर से कॉल आते हैं।

जिसको रेस्क्यु करने के लिए हमारी संस्था के टीम पहुंच कर रेस्क्यु कर रहे हैं।

सारथी ने सभी सामान्य लोगों से अपील किया है कि जहरीले से हमारे पहुंचने तक दूरी बना कर रखें और नजर बना कर रखें।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन