Sunday 5th of July 2026

ब्रेकिंग

शासकीय योजनाओं के ऋण प्रकरणों का प्राथमिकता से करें निराकरण, पात्र हितग्राहियों को समय पर मिले वित्तीय सहायता: कलेक्टर श

सतर्क कोरबा" अभियान के तहत बलवा, मारपीट एवं लूट के मामले में 04 आरोपी गिरफ्तार।

खनिज विभाग कोरबा की लगातार कार्यवाही से खनिज माफियाओं में मचा हड़कंप। 4 ट्रेक्टर, 3 टीपर, 1 जेसीबी व 1 हाइवा जप्त।

बड़ी राहत: आवाजाही के लिए खुला तान नदी ब्रिज। रिकॉर्ड समय में पूरा किया गया मरम्मत कार्य।

गोपाल मोदी के नेतृत्व में भिलाई बाजार मंडल बना डिजिटल प्रशिक्षण का मॉडल, DLP महाअभियान ने पकड़ी रफ्तार।

कोरबा : सतर्क कोरबा" अभियान के तहत मॉक ड्रिल व 49 स्थानों पर नाकेबंदी।

"सजग कोरबा, सतर्क कोरबा" अभियान के तहत मॉक ड्रिल व 49 स्थानों पर नाकेबंदी।

आपात व आपराधिक घटनाओं से त्वरित निपटने हेतु जिलेभर में व्यापक मॉक ड्रिल आयोजित।

49 नाकेबंदी स्थलों पर एक साथ सघन वाहन चेकिंग अभियान संचालित।

थाना/चौकी प्रभारी स्वयं मौके पर उपस्थित रहकर संदिग्ध व्यक्तियों की जांच व प्रतिक्रिया क्षमता का परीक्षण।

दोपहर 2 से 4 बजे तक चला विशेष अभियान, वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा सतत निगरानी।

बैरिकेड, वायरलेस संचार व अन्य संसाधनों के माध्यम से समन्वय व तैयारी का आकलन।

पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी के निर्देशन में आयोजित इस विशेष अभियान का मुख्य उद्देश्य जिले में पुलिस की त्वरित प्रतिक्रिया प्रणाली को और अधिक सुदृढ़ बनाना, अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित करना तथा अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाना है।

इस अभियान के अंतर्गत जिले के सभी थाना एवं चौकी क्षेत्रों में कुल 49 नाकेबंदी स्थल चिन्हित किए गए, जहां पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती सुनिश्चित की गई।

प्रत्येक स्थल पर अधिकारियों ने स्वयं उपस्थित रहकर जांच प्रक्रिया की निगरानी की तथा पुलिस कर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए।

अभियान के दौरान वाहनों की व्यवस्थित एवं गहन जांच की गई, जिसमें संदिग्ध व्यक्तियों, दस्तावेजों एवं वाहनों की विशेष रूप से जांच की गई।

वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा लगातार मॉनिटरिंग करते हुए यह सुनिश्चित किया गया कि सभी स्थानों पर निर्धारित मानकों के अनुसार कार्यवाही हो रही है। किसी भी प्रकार की लापरवाही पाए जाने पर सख्त कार्रवाई के निर्देश भी दिए गए हैं।

इसके अतिरिक्त, इस मॉक ड्रिल के माध्यम से पुलिस बल की तत्परता, समन्वय क्षमता एवं आपात परिस्थितियों में त्वरित प्रतिक्रिया देने की दक्षता का भी मूल्यांकन किया गया।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन