Thursday 23rd of April 2026

ब्रेकिंग

सजग कोरबा – सतर्क कोरबा" अभियान के तहत कोरबा पुलिस की कार्यवाही। बालको पुलिस की त्वरित कार्यवाही।

Breaking news कोरबा में सनसनीखेज वारदात: पति ने पत्नी की हत्या की, आरोपी गिरफ्तार

जनसमस्याओं के त्वरित निराकरण और योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन के कलेक्टर ने दिए निर्देश।

कोरबा जिले में “ज्ञानभारतम“ पाण्डुलिपि सर्वेक्षण अभियान का आगाज़, कलेक्टर ने दिए जून 2026 तक कार्य पूर्ण करने के निर्देश।

NDPS Investigation पर ऑन लाईन एक दिवसीय कार्यशाला का सफल आयोजन। श्री राम गोपाल गर्ग पुलिस महानिरीक्षक बिलासपुर रेंज ने

कोरबा : मो. न्याज नूर आरबी संयोजक सर्व मुस्लिम जमात ने की “शिवलिंग पर अपमानजनक कृत्य की कड़ी निंदा – धार्मिक भावनाएं आहत”।

कोरबा (न्यूज उड़ान ) सर्व मुस्लिम जमात, कोरबा के संयोजक मो. न्याज नूर आरबी ने अशोक नगर, बिलासपुर में स्थित शिवलिंग पर अनुचित कृत्य किए जाने की घटना की तीव्र निंदा की है।

यह घटना न केवल धार्मिक आस्था का अपमान है, बल्कि समाज में शांति और सौहार्द के मूल्यों के खिलाफ भी है।

भाजपा प्रदेश प्रभारी मोदी मित्र मो. न्याज नूर आरबी ने कहा, “हम इस प्रकार के कृत्य की कड़ी निंदा करते हैं, ऐसे कृत्य समाज में असंतोष और धार्मिक तनाव पैदा करते हैं।

हम स्थानीय प्रशासन से अनुरोध करते हैं कि अपराधियों के खिलाफ तुरंत कड़ी कार्रवाई की जाए और उन लोगों पर भी कार्यवाही की जाए जिन्होंने कानून को अपने हाथ में ले कर दंगा करने की कोशिश की और निर्दोष मुसलमानों को परेशान किया साथ ही साथ धार्मिक स्थलों की सुरक्षा सुनिश्चित की जाए।”

समुदाय के सदस्यों ने भी घटना की निंदा करते हुए इसे धार्मिक और सांस्कृतिक संवेदनाओं के लिए गंभीर अपमान बताया।

उन्होंने कहा कि सभी नागरिकों को धार्मिक स्थलों का सम्मान करना चाहिए और समाज में सौहार्द बनाए रखना चाहिए।

संस्था ने प्रशासन से यह भी अपील की कि धार्मिक स्थलों पर निगरानी बढ़ाई जाए ! और ऐसे अपराधी के विरुद्ध जल्द से जल्द कार्यवाही की जाए ताकि समाज में ऐसे लोगों को सबक मिलें !

युवा तुर्क व समाजसेवी मो. न्याज नूर आरबी ने सभी पक्षों से शांति बनाए रखने की अपील की !

जारीकर्ता :

मो. न्याज नूर आरबी

भाजपा प्रदेश प्रभारी मोदी मित्र

भाजपा सह संयोजक, सहकारिता प्रकोष्ठ

अध्यक्ष- तहफ्फुज-ए-नामूस-ए-रिसालत एक्शन ट्रस्ट

संयोजक- सर्व मुस्लिम जमात

अध्यक्ष- नागरिक जन सेवा समिति

जिला- कोरबा (छ.ग.)।

मोबाइल नं.- 9522222294

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन