Tuesday 28th of April 2026

ब्रेकिंग

GDC Doongi Organizes Unity March and Marathon under Nasha Mukt Bharat Abhiyan

Meritorious Students Felicitated at PM SHRI HSS Fatehpur.

Mega Parent-Teacher Meeting Successfully Conducted Across Schools in District Rajouri.

सजग कोरबा, सतर्क कोरबा अभियान के तहत बालको थाना में मैत्री हेल्पलाइन कार्यशाला आयोजित।

सिंहितराई पावर प्लांट हादसे पर दुख जताया,सुरक्षा के प्रति प्रतिबद्धता दोहराई - अनिल अग्रवाल।

कोरबा : कोसाबाड़ी चौक बना केसरिया ऊर्जा का केंद्र : युवा हुंकार के बीच जिलाध्यक्ष वैभव शर्मा का ऐतिहासिक अभिनंदन

कोरबा ( न्यूज़ उड़ान ) कोरबा। भारतीय जनता युवा मोर्चा की संगठनात्मक सक्रियता और युवा शक्ति का विराट प्रदर्शन उस समय देखने को मिला, जब भारतीय जनता युवा मोर्चा कोरबा के जिला अध्यक्ष वैभव शर्मा एवं जिला महामंत्री मोंटी पटेल का कोसाबाड़ी मंडल द्वारा कोसाबाड़ी चौक में भव्य एवं उत्साहपूर्ण स्वागत किया गया।

कार्यक्रम का नेतृत्व मंडल महामंत्री पिंकू रंजन एवं मंत्री सिद्धांत नारायण सोनी ने किया। जैसे ही जिलाध्यक्ष का काफिला चौक पहुंचा, ढोल-नगाड़ों की गूंज, जयघोष और केसरिया पताकाओं के बीच सैकड़ों युवा कार्यकर्ताओं ने पुष्पवर्षा एवं माल्यार्पण कर उनका आत्मीय अभिनंदन किया। पूरा कोसाबाड़ी चौक “भारत माता की जय” और “युवा मोर्चा जिंदाबाद” के नारों से गूंज उठा, जिससे वातावरण पूरी तरह उत्साह और ऊर्जा से भर गया।

इस अवसर पर जिलाध्यक्ष वैभव शर्मा ने अपने संबोधन में कहा कि युवा मोर्चा संगठन की सशक्त नींव है और युवाओं की प्रतिबद्धता ही संगठन को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाती है। उन्होंने कहा कि कोरबा जिले में युवा मोर्चा नई रणनीति, नई सोच और नए संकल्प के साथ कार्य करेगा तथा हर मंडल और बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत किया जाएगा।

जिला महामंत्री मोंटी पटेल ने भी मंडल टीम की सक्रियता और अनुशासन की सराहना करते हुए कहा कि जिस प्रकार का उत्साह आज देखने को मिला है, वह आने वाले समय में संगठन विस्तार और जनसंपर्क अभियान में नई गति प्रदान करेगा। उन्होंने युवाओं से आगामी कार्यक्रमों और सामाजिक गतिविधियों में बढ़-चढ़कर भागीदारी निभाने का आह्वान किया।

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में पदाधिकारी, मंडल कार्यकर्ता और युवा साथी उपस्थित रहे। यह आयोजन न केवल संगठनात्मक एकता का परिचायक बना, बल्कि कोरबा जिले में युवा मोर्चा की बढ़ती सक्रियता और राजनीतिक ऊर्जा का भी सशक्त संदेश दे गया।

➡️ युवा जोश, संगठन का विश्वास और नेतृत्व का संकल्प — कोरबा में भाजपा युवा मोर्चा ने दिखाई नई ताकत की झलक।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन