Sunday 12th of July 2026

ब्रेकिंग

एक्टिवा के अंदर घुसा कॉमन करैत, RCRS टीम ने सुरक्षित किया रेस्क्यू ।

दिवाल के किनारे छिप कर बैठा 5 फीट का नाग, बाहर निकलते ही लोगों के उड़े होश, जितेंद्र सारथी ने किया रेस्क्यु।

शराब पीकर वाहन चलाने वाले 24 वाहन चालकों के विरुद्ध मोटर वाहन अधिनियम की धारा 185 के तहत वैधानिक कार्रवाई।

सीएसईबी चौकी क्षेत्र में पुरानी रंजिश को लेकर बवाल, पुलिस जांच में जुटी। दो गुटों के बीच हिंसक संघर्ष; तलवार और धारदार

छत्तीसगढ़ ब्रेकिंग छत्तीसगढ़ में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 24 IPS अधिकारियों के तबादले।

कोरबा : कोरबा के युवा जनसेवक नरेंद्र देवांगन को मिली दुर्ग संभाग की कमान।

कोरबा के युवा जनसेवक नरेंद्र देवांगन को मिली दुर्ग संभाग की कमान।

कोरबा के युवा नेतृत्व पर भाजपा का बड़ा भरोसा, नरेंद्र देवांगन बने भाजपा नगरीय निकाय प्रकोष्ठ छत्तीसगढ़ के दुर्ग संभाग प्रभारी

कोरबा (न्यूज उड़ान )भारतीय जनता पार्टी ने संगठनात्मक मजबूती की दिशा में बड़ा निर्णय लेते हुए कोरबा के लोकप्रिय निर्विरोध पार्षद, युवा जननेता एवं कुशल संगठनकर्ता नरेंद्र देवांगन को भारतीय जनता पार्टी नगरीय निकाय प्रकोष्ठ, छत्तीसगढ़ का दुर्ग संभाग प्रभारी तथा प्रदेश कार्य समिति सदस्य नियुक्त किया है।

यह नियुक्ति भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव की सहमति एवं नगरीय निकाय प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक किशोर राय की अनुशंसा पर की गई है।

नरेंद्र देवांगन लंबे समय से भाजपा संगठन के सक्रिय और समर्पित कार्यकर्ता के रूप में अपनी अलग पहचान बना चुके हैं।

भारतीय जनता युवा मोर्चा, कोरबा के जिला महामंत्री रहते हुए उन्होंने संगठन को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

इसके साथ ही विधानसभा एवं लोकसभा चुनावों में संगठन की रणनीति को बूथ स्तर तक पहुंचाने तथा कार्यकर्ताओं के साथ प्रभावी समन्वय स्थापित करने में उनकी भूमिका उल्लेखनीय रही।

हाल ही में संपन्न नगरीय निकाय चुनाव में वे पार्षद पद पर निर्विरोध निर्वाचित होकर जनता के विश्वास और अपनी मजबूत संगठनात्मक पकड़ का परिचय दे चुके हैं।

उनके इसी अनुभव, कार्यकुशलता और जनसेवा के प्रति समर्पण को देखते हुए भाजपा नेतृत्व ने उन्हें दुर्ग संभाग जैसी महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है।

नियुक्ति की घोषणा के बाद कोरबा सहित पूरे प्रदेश के भाजपा कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है।

पार्टी पदाधिकारियों और समर्थकों ने उन्हें बधाई देते हुए विश्वास जताया है कि वे अपनी कार्यशैली, संगठन कौशल और नेतृत्व क्षमता से इस नई जिम्मेदारी का सफलतापूर्वक निर्वहन करेंगे।

जनसेवा, संगठन के प्रति समर्पण और निरंतर सक्रियता के दम पर मिली यह जिम्मेदारी न केवल नरेंद्र देवांगन के राजनीतिक सफर की महत्वपूर्ण उपलब्धि है, बल्कि कोरबा जिले के लिए भी गर्व का विषय है।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन