कोरबा : कोरबा: 125 साल पुरानी दादरखुर्द की जगन्नाथ रथ यात्रा 16 जुलाई को, सुरक्षा-यातायात को लेकर प्रशासन से सहयोग मांगा।
Vivek Sahu
Mon, Jul 13, 2026
कोरवा (न्यूज उड़ान )छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले के दादरखुर्द गांव में स्थित प्राचीन स्वामी जगन्नाथ मंदिर की ऐतिहासिक रथ यात्रा इस साल 16 जुलाई 2026 को धूमधाम से मनाई जाएगी।
इस 125 साल पुराने आयोजन को लेकर दादरखुर्द ग्राम विकास समिति ने जिला पुलिस अधीक्षक, कोरबा को पत्र लिखकर सुरक्षा और यातायात व्यवस्था की मांग की है
हजारों श्रद्धालु होंगे शामिल
ग्राम विकास समिति के अनुसार दादरखुर्द में स्वामी जगन्नाथ जी की रथ यात्रा पिछले 125 वर्षों से लगातार आयोजित की जा रही है।
यह आयोजन जिले का सबसे प्राचीन और ऐतिहासिक मेलों में से एक माना जाता है। हर साल पूरे जिले से महिला-पुरुष श्रद्धालु अपनी मनोकामना पूर्ण करने के लिए यहां दर्शन करने आते हैं। इस बार भी हजारों की संख्या में भक्तों के पहुंचने की संभावना है।
प्रशासन से की गई ये 5 मांगें
पत्र में समिति ने रथ यात्रा को शांतिपूर्ण और व्यवस्थित तरीके से संपन्न कराने के लिए पुलिस प्रशासन से विशेष सहयोग मांगा है:
1. यातायात व्यवस्था: दोपहर 12 बजे से दो पहिया और चार पहिया वाहनों के लिए विशेष यातायात व्यवस्था की जाए।
2. अस्थायी पुलिस सहायता केंद्र: मेले में आने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा के लिए 4 स्थानों पर अस्थायी पुलिस सहायता केंद्र स्थापित किए जाएं।
- परिक्रमा स्थल
- बीच मोहल्ला - गोस्वामी चौक
- जनकपुरी मोहल्ला
- राम मंदिर मोहल्ला स्वागत द्वार के पास
3. रथ यात्रा सलामी: जगन्नाथ मंदिर के पास रथ यात्रा के स्वागत और सलामी की उचित व्यवस्था की जाए।
रजिस्टर्ड समिति कर रही आयोजन
यह आयोजन दादरखुर्द ग्राम विकास समिति द्वारा किया जा रहा है।
समिति छत्तीसगढ़ शासन के रजिस्ट्रार ऑफ फर्म्स एवं सोसायटी से पंजीकृत है। समिति का कार्यालय स्वामी जगन्नाथ मंदिर, ग्राम-दादरखुर्द, वाया मानिकपुर थाना, जिला-कोरबा में स्थित है।
समिति ने पत्र में कहा है कि यह आयोजन क्षेत्र की आस्था और संस्कृति का प्रतीक है।
इसे सफल बनाने के लिए पुलिस प्रशासन सहयोग प्रदान करे।
Tags :
विज्ञापन
विज्ञापन
जरूरी खबरें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन