Tuesday 28th of April 2026

ब्रेकिंग

GDC Doongi Organizes Unity March and Marathon under Nasha Mukt Bharat Abhiyan

Meritorious Students Felicitated at PM SHRI HSS Fatehpur.

Mega Parent-Teacher Meeting Successfully Conducted Across Schools in District Rajouri.

सजग कोरबा, सतर्क कोरबा अभियान के तहत बालको थाना में मैत्री हेल्पलाइन कार्यशाला आयोजित।

सिंहितराई पावर प्लांट हादसे पर दुख जताया,सुरक्षा के प्रति प्रतिबद्धता दोहराई - अनिल अग्रवाल।

कोरबा : अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर 08 मार्च को खेलो इंडिया अस्मिता लीग एवं जिला स्तरीय महिला खेल का आयोजन।

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर 08 मार्च को खेलो इंडिया अस्मिता लीग एवं जिला स्तरीय महिला खेल का आयोजन।

कोरबा( न्यूज उड़ान )

संचालनालय, खेल एवं युवा कल्याण विभाग, छत्तीसगढ़ के निर्देशानुसार जिला खेल एवं युवा कल्याण विभाग कोरबा द्वारा जिला में 08 मार्च 2026 को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर खेलो इंडिया अस्मिता लीग के तहत खेल 100 मीटर, 200 मीटर, 400 मीटर, दौड़ प्रतियोगिता आयु वर्ग अण्डर 13, 13 से 18 वर्ष एवं 18 वर्ष से उपर के प्रतिभागियों के लिये एवं मनोरंजनात्मक कार्यक्रम का आयोजन किया जायेगा।

साथ ही छत्तीसगढ़ राज्य के बालिका/महिलाओं को खेलों के प्रति उत्साहित एवं बढ़ावा देने के उददेश्य से 01 दिवसीय जिला स्तरीय महिला खेल प्रतियोगिता का आयोजन विद्युत गृह उच्चतर माध्यमिक विद्यालय क्रमांक 01, कोरबा में किया जायेगा। महिला खेल प्रतियोगिता अंतर्गत खेल कबडडी, खो-खो, रस्साकसी एवं व्हॉलीबॉल को शामिल किया गया है।

प्रतियोगिता पूर्णतः निःशुल्क है। संबंधित खेल 08 मार्च 2026 को प्रातः 10ः00 बजे से आयोजित किया जायेगा।

आयोजन में बालिका/महिला प्रतिभागी निर्धारित प्रपत्र में विद्युत गृह उच्चतर माध्यमिक विद्यालय क्रमांक 01, कोरबा में 08 मार्च 2026 को अपना पंजीयन कराकर प्रतियोगिता में भाग ले सकते हैं।

जिला खेल अधिकारी ने जिले के समस्त बालिका/महिला खिलाड़ियों से आग्रह किया है कि आयोजन में अधिक से अधिक संख्या में पंजीयन कराकर भाग ले सकती हैं।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन