Sunday 26th of April 2026

ब्रेकिंग

सतर्क कोरबा” अभियान के तहत 18 घंटे में ज्वेलरी चोरी का खुलासा, अंतर्राज्यीय गिरोह गिरफ्तार। तीन महिला सहित 5 आरोपी ग

सतर्क कोरबा” के तहत कड़ी कार्यवाही। शराब पीकर वाहन चलाने वालों पर कोरबा पुलिस का सख्त प्रहार।

सतर्क कोरबा” अभियान के तहत कोरबा पुलिस की कार्यवाही। गाली-गलौज, मारपीट एवं धमकी के मामले में आरोपी गिरफ्तार।

सतर्क कोरबा” अभियान के तहत अपराधियों पर कड़ा प्रहार। हिस्ट्रीशीट खोलकर बदमाशों पर कड़ी निगरानी, जवाबदेही भी तय।

बालको ने फायर सर्विस सप्ताह के माध्यम से अग्नि सुरक्षा जागरूकता को दिया बढ़ावा।

कोरबा : खरीफ विपणन वर्ष 2025-26: धान खरीदी में दिखा उत्साह, किसानों के हाथों में पहुंच रही सशक्त आय। मुख्यमंत्री श्री विष्णु दे

कोरबा( न्यूज उड़ान )

मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 के लिए छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा धान खरीदी की व्यापक और व्यवस्थित तैयारियों ने जिले भर में उत्साह का माहौल बना दिया है।

धान खरीदी केंद्रों में इस वर्ष किसानों की विशेष सक्रियता देखी जा रही है।

तौल से लेकर भुगतान तक की संपूर्ण प्रक्रिया को सुचारू बनाने के लिए जिला प्रशासन द्वारा सभी प्रबंध समय रहते सुनिश्चित किए गए हैं। किसानों की सुविधा को सर्वाेच्च प्राथमिकता देते हुए राज्य स्तर से लेकर जिले के प्रत्येक धान उपार्जन केंद्र तक सभी व्यवस्थाएँ मजबूत की गई हैं।

इस वर्ष धान खरीदी का सबसे बड़ा आकर्षण मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के मार्गदर्शन में घोषित 3100 रुपये प्रति क्विंटल का समर्थन मूल्य है।

मुख्यमंत्री श्री साय की इस ऐतिहासिक घोषणा ने किसानों में नया जोश और उत्साह भरा है।

समर्थन मूल्य में वृद्धि से किसानों को न केवल आर्थिक मजबूती मिली है, बल्कि खेती को लाभकारी और स्थायी बनाने की दिशा में भी बड़ा कदम सिद्ध हुआ है।

इसी सकारात्मक माहौल के बीच कोरबा जिले के ग्राम तिलकेजा के युवा किसान श्री राहुल सिंह सफलता और उत्साह का प्रेरणादायक उदाहरण बनकर सामने आए हैं।

मात्र एक एकड़ भूमि में खेती करने वाले राहुल ने पिछले वर्ष 10 क्विंटल धान का विक्रय किया था।

इस वर्ष भी उनकी फसल अच्छी हुई और वे बेहद उत्साहित है। पिताजी के निधन के बाद उन्होंने अपनी माता जी के साथ खेती की जिम्मेदारी संभाली है।

सीमित संसाधनों के बावजूद राहुल खेती को आगे बढ़ाने की निरंतर कोशिश कर रहे हैं, और राज्य सरकार की किसान हितैषी नीतियों ने उनके सपनों को नई दिशा दी है।

श्री राहुल बताते हैं “सरकार द्वारा 3100 रुपये प्रति क्विंटल का समर्थन मूल्य मिलना हम किसानों के लिए बहुत बड़ा सहारा है।

इससे खेती को जारी रखना आसान होता है और आर्थिक मजबूती भी मिलती है।

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय का यह निर्णय वाकई किसानों के जीवन में बदलाव ला रहा है।” वे बताते हैं कि धान बेचने से प्राप्त राशि का वे उपयोग कृषि कार्यों को आगे बढ़ाने और घरेलू जरूरतों को पूरा करने में करते हैं।

इससे उनके परिवार की आर्थिक स्थिति मजबूत हुई है और कृषि कार्यों में उनका उत्साह भी बढ़ा है।

सहकारी समिति में मिल रही सुविधाओं के संबंध में श्री राहुल सिंह अत्यंत संतुष्ट दिखाई दिए। उन्होंने कहा कि इस वर्ष भी व्यवस्थाएँ बेहतर और सुव्यवस्थित हैं।

किसानों के लिए पेयजल, बैठने की व्यवस्था और तौल प्रक्रिया की पारदर्शिता जैसे प्रबंधों ने धान विक्रय को सहज और सुगम बना दिया है।

समिति के कर्मचारी लगातार सहयोग करते हैं और किसी भी प्रकार की समस्या नहीं होती है।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन