Sunday 26th of April 2026

ब्रेकिंग

सतर्क कोरबा” अभियान के तहत 18 घंटे में ज्वेलरी चोरी का खुलासा, अंतर्राज्यीय गिरोह गिरफ्तार। तीन महिला सहित 5 आरोपी ग

सतर्क कोरबा” के तहत कड़ी कार्यवाही। शराब पीकर वाहन चलाने वालों पर कोरबा पुलिस का सख्त प्रहार।

सतर्क कोरबा” अभियान के तहत कोरबा पुलिस की कार्यवाही। गाली-गलौज, मारपीट एवं धमकी के मामले में आरोपी गिरफ्तार।

सतर्क कोरबा” अभियान के तहत अपराधियों पर कड़ा प्रहार। हिस्ट्रीशीट खोलकर बदमाशों पर कड़ी निगरानी, जवाबदेही भी तय।

बालको ने फायर सर्विस सप्ताह के माध्यम से अग्नि सुरक्षा जागरूकता को दिया बढ़ावा।

कोरबा : केसीसी के बीसीए एवं एम.एससी. (कम्प्यूटर विज्ञान) के छात्रों को मिला गोल्ड मेडल।

कोरबा (न्यूज उड़ान) शिक्षण समिति द्वारा संचालित एवं अटल बिहारी वाजपेयी विश्वविद्यालय द्वारा सम्बद्ध कोरबा कम्प्यूटर महाविद्यालय (केसीसी) पूर्व से ही उत्कृष्ट परीक्षा परिणाम देने वाला महाविद्यालय रहा है।

हर वर्ष की भाँति कोरबा कम्प्यूटर महाविद्यालय के विद्यार्थियों को अटल बिहारी वाजपेयी विश्वविद्यालय के प्रावीण्य सूची में स्थान मिलता रहा है, इसी कड़ी में इस वर्ष भी महाविद्यालय के छात्रों को गोल्ड मेडल एवं प्रावीण्य सूची में बी.सी.ए. एवं एम.एससी. (कम्प्यूटर विज्ञान) में महाविद्यालय के छात्रों को उत्कृष्ट स्थान प्राप्त हुआ है।

अटल बिहारी वाजपेयी विश्वविद्यालय द्वारा घोषित मेरिट सूची में महाविद्यालय के विद्यार्थियों ने परिश्रम तथा लगन से "केसीसी" का नाम एक बार फिर कोरबा शहर में रोशन किया है। समिति के अध्यक्ष एवं महाविद्यालय के निर्देशक राजेश अग्रवाल ने शत-प्रतिशत परीक्षा परिणाम के लिए सभी शिक्षकों को बधाई दी है एवं छात्र-छात्रों को उनके उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि इसी तरह मेहनत कर अपने सपनों को पूरा करें ।

महाविद्यालय के प्राचार्य ने बताया कि अटल बिहारी वाजपेयी विश्वविद्यालय द्वारा जारी किए गए अंतिम मेरिट सूची में बीसीए अंतिम के श्रीराम कौशिक 81.26 प्रतिशत प्रथम , पायल गुप्ता 79.43 प्रतिशत द्वितीय एवं जानवी कालवानी ने 78.09 प्रतिशत अंक प्राप्त कर पंचम स्थान प्राप्त किया है, वहीं एम.एससी. (कम्प्यूटर विज्ञान) से नेहा श्रीवास ने 77.00 प्रतिशत अंक प्राप्त कर सातवाँ स्थान प्राप्त किया है ।

बीसीए अंतिम में लगभग 90 प्रतिशत छात्र अच्छे अंकों से उत्तीर्ण होकर अपने लक्ष्यों को प्राप्त किया है।

प्रथम स्थान प्राप्त श्रीराम कौशिक ने अपनी सफलता का श्रेय केसीसी को देते हुये कहा कि केसीसी का नाम पढ़ाई के लिए जाना जाता है वहीं द्वितीय स्थान प्राप्त पायल गुप्ता ने अपनी सफलता में खुशी जाहिर करते हुये हए कहा कि यहाँ के शिक्षक, अध्यापन पद्धति के कारण मुझे यह सफलता प्राप्त हुर्ह है तथा पंचम स्थान प्राप्त जानवी कालवानी ने केसीसी के अध्ययन, अध्यापन पद्धति, कम्प्यूटर लैब, पुस्तकालय की सुविधा एवं समय-समय पर शिक्षकों का मार्गदर्शन के कारण यह मुकाम हासिल हुआ।

इस अवसर पर सभी शिक्षकों रीना लहरे, बालीदास महंत, सुरभि कुण्डू, सुरभि राठौर, ईरविन कुमार, मेधा सोनी, उमाकांत कैवर्त, योगिता अग्रवाल, सिमरन कौर, राखी सोनवानी एवं पियूश साहू एवं कर्मचारियों ने सफलता का श्रेय महाविद्यालय प्रबंधन एवं निर्देशक को दिया।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन