Korba : नाकोड़ा ज्वेलर्स व श्रृंगार कर्मियों का कान्हा नेशनल पार्क टूर खेल, संगीत व मोटिवेशन से बढ़ा उत्साह।
Vivek Sahu
Wed, Jan 14, 2026
कोरबा( न्यूज उड़ान )शहर के नाकोड़ा ज्वेलर्स व महिलाओं के परिधानों के लिए प्रसिद्ध श्रृंगार के कर्मियों के लिए कर्मचारी सहभागिता गतिविधि का संयुक्त आयोजन मध्यप्रदेश के कान्हा नेशनल पार्क में किया गया।
दो दिवसीय कार्यक्रम को संकल्प-ऑवर पीपल, ऑवर प्रायोरिटी का नाम दिया इसका मुख्य उद्देश्य दैनिक कामकाज की व्यस्तता से दूर कर्मचारियों को एक खुशनुमा माहौल प्रदान करना और उनके बीच टीम वर्क व आपसी सामंजस्य को बढ़ावा देना रहा।

संस्थान के संचालकों ने कहा कि कर्मचारी ही किसी संस्थान की असली ताकत है,उनकी खुशी व मानसिक शांति संस्थान की प्राथमिकता है।
दो दिनों की इस आयोजन में मोटिवेशनल स्पीकर शेखर जैन व सौरभ जैन ने कई खेलों और टीम वर्क गतिविधियों का आयोजन किया।
कर्मियों में नेतृत्व क्षमता और आपसी सहयोग की भावना बढ़ाने पर जोर दिया।
सांस्कृतिक कार्यक्रम भी हुए। इसका कर्मचारियों ने आनंद उठाया।

अंत में पुरस्कार वितरण समारोह के बाद आयोजन का समापन हुआ।
संस्थान के संचालक मुकेश जैन और तरुण जैन ने बताया कि संकल्प केवल एक नाम नहीं बल्कि हमारे कर्मचारियों के प्रति हमारी प्रतिबद्धता है।
ऑवर पीपल, ऑवर प्रायोरिटी से यह संदेश दिया है कि हमारे स्टाफ का कल्याण हमारे लिए सर्वोपरि है।

Tags :
विज्ञापन
विज्ञापन
जरूरी खबरें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन