Wednesday 29th of April 2026

ब्रेकिंग

GDC Doongi Organizes Unity March and Marathon under Nasha Mukt Bharat Abhiyan

Meritorious Students Felicitated at PM SHRI HSS Fatehpur.

Mega Parent-Teacher Meeting Successfully Conducted Across Schools in District Rajouri.

सजग कोरबा, सतर्क कोरबा अभियान के तहत बालको थाना में मैत्री हेल्पलाइन कार्यशाला आयोजित।

सिंहितराई पावर प्लांट हादसे पर दुख जताया,सुरक्षा के प्रति प्रतिबद्धता दोहराई - अनिल अग्रवाल।

कोरबा : भाईचारे का संदेश देता है झूलेलाल जयंती: जयसिंह अग्रवाल।

कोरबा (न्यूज उड़ान) पूज्य सिंधी समाज कोरबा की ओर से सिंधी समाज के आराध्य भगवान झूलेलाल के जन्मोत्सव और चेट्रीचंड्र महोत्सव के अवसर पर शहर में भव्य शोभायात्रा निकाली गई।

शोभायात्रा झूलेलाल मंदिर, रानी रोड से प्रारंभ होकर गोदड़ी धाम, डीडीएम रोड तक पहुंची।

पूरे मार्ग में श्रद्धालुओं का उत्साह और आस्था देखने को मिली।

शोभायात्रा जब पुराना बस स्टैंड क्षेत्र पहुंची, तब इसमें पूर्व राजस्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल शामिल हुए।

उन्होंने भगवान झूलेलाल की पूजा-अर्चना कर आशीर्वाद लिया और समाजजनों को झूलेलाल जयंती की शुभकामनाएं दीं।

इस अवसर पर जयसिंह अग्रवाल ने कहा कि भगवान झूलेलाल का जीवन हमें भाईचारे, प्रेम और सद्भाव का संदेश देता है।

उनके आदर्शों को अपनाकर समाज में एकता को और मजबूत किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि सिंधी समाज ने अपनी संस्कृति और परंपराओं को सहेजते हुए हमेशा समाज सेवा में महत्वपूर्ण योगदान दिया है।

उन्होंने कहा कि ऐसे पर्व हमें अपनी जड़ों से जोड़ते हैं और नई पीढ़ी को संस्कारों से परिचित कराने का अवसर प्रदान करते हैं।

समाज की एकजुटता ही उसकी सबसे बड़ी शक्ति है, जिसे बनाए रखना सभी की जिम्मेदारी है।

शोभायात्रा में बड़ी संख्या में समाजजन पारंपरिक वेशभूषा में शामिल हुए।

भक्ति गीतों और झांकियों के साथ निकली यह शोभायात्रा शहरवासियों के लिए आकर्षण का केंद्र रही।

पूरे आयोजन के दौरान धार्मिक उल्लास और श्रद्धा का वातावरण बना।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन