Monday 27th of April 2026

ब्रेकिंग

कोरबा के शिवपुर फुलवारीपारा में मिली 368 वर्ष पुरानी पांडुलिपि। *“ज्ञानभारतम” एप से किया गया डिजिटल संरक्षण। भाषाविद आ

सतर्क कोरबा” अभियान के तहत रात्रि गश्त में सख्ती। रात में संदिग्ध रूप से घूमने वालों पर पुलिस की कड़ी नजर। 15 दिन में

कटघोरा पुलिस की बड़ी कार्यवाही अवैध शराब पर सख्ती, नेशनल हाईवे स्थित कंचन ढाबा सील।

आदिवासी विकास परिषद छह एजेंडों पर करेगी काम। अभियान की जानकारी देते आविप के पदाधिकारी।

कलम के प्रहरी स्व. पासवान व स्व. विजय सिंह की स्मृति में कोरबा प्रेस क्लब का ब्लड डोनेशन एवं हेल्थ कैंप आज।

कोरबा : न्यू एरा प्रोग्रेसिव स्कूल में अंतर-विद्यालय समूह नृत्य प्रतियोगिता।

कोरबा( न्यूज उड़ान) न्यू एरा प्रोग्रेसिव स्कूल कोरबा के भव्य सभागार में आज दिनांक 09 जनवरी 2026 को अंतर-विद्यालय समूह नृत्य प्रतियोगिता का अत्यंत सफल एवं रंगारंग आयोजन किया गया।

इस प्रतियोगिता की थीम "स्पंदन" रखा गया था. जिसका उद्देश्य विद्यार्थियों के भावों, संस्कृति. ऊर्जा और रचनात्मक अभिव्यक्ति को मंच प्रदान करना था।

कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन एवं स्वागत गीत के साथ हुआ। इस अवसर पर विद्यालय के चेयरमैन श्री किशोर कुमार साहू की गरिमामयी उपस्थिति रही।

उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि नृत्य जैसी सांस्कृतिक गतिविधियाँ विद्यार्थियों में आत्मविश्वास अनुशासन और टीम भावना का विकास करती हैं।

उन्होंने सभी प्रतिभागियों के उत्साह समर्पण एवं शानदार प्रस्तुतियों की मुक्तकंठ से प्रशंसा की।

विद्यालय के निदेशक श्री दिलीप कुमार साहू ने अपने उद्बोधन में प्रतियोगिता के सफल आयोजन पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि न्यू एरा प्रोग्रेसिव स्कूल विद्यार्थियों के शैक्षणिक विकास के साथ-साथ सांस्कृतिक एवं नैतिक विकास को भी समान महत्त्व देता है।

विद्यालय के प्राचार्य श्री डी.एस. राव ने सभी प्रतिभागी विद्यालयों का आभार व्यक्त करते हुए विद्यार्थियों को निरंतर आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।

उप-प्राचार्या श्रीमती कीर्ति हर्रिट हेड मास्टर श्री जगजीत सिंह भट्टी सहित समस्त शिक्षक-शिक्षिकाओं एवं विद्यालय स्टाफ ने भी विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन किया और उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन की सराहना की।

इस प्रतियोगिता में कुल 9 प्रतिष्ठित विद्यालयों (आर्यन पब्लिक स्कूल, त्रिलोकी पब्लिक स्कूल, लायन पब्लिक स्कूल, सर्वमंगला पब्लिक स्कूल, सेंट विनसेंट पब्लिक स्कूल, निर्मला सीबीएसई स्कूल, कैरियर पब्लिक स्कूल, सेंट जैविएर्स पब्लिक स्कूल डी पी एस बाल्को) ने भाग लिया।

सभी विद्यालयों ने शास्त्रीय, लोक, फ्यूजन एवं समकालीन नृत्य शैलियों में आकर्षक प्रस्तुतियाँ दर्दी. जिससे पूरा सभागार तालियों की गूंज से भर उठा। प्रत्येक प्रस्तुति में "स्पंदन" थीम को सजीव रूप में दर्शाया गया।

निर्णायक मंडल द्वारा गहन मूल्यांकन के पश्चात परिणाम घोषित किए गए

प्रथम पुरस्कारः सेंट जेवियर्स पब्लिक स्कूल, कोरबा

द्वितीय पुरस्कारः सेंट विंसेंट पैलोटी स्कूल, कोरबा

तीसरा पुरस्कार: डीपीएस बाल्को

कार्यक्रम के अंत में विजेता एवं प्रतिभागी विद्यालयों को पुरस्कार एवं प्रमाण पत्र प्रदान किए गए। समापन अवसर पर धन्यवाद ज्ञापन प्रस्तुत किया गया। विद्यालय प्रबंधन ने भविष्य में भी इस प्रकार के सांस्कृतिक एवं रचनात्मक कार्यक्रमों के आयोजन की प्रतिबद्धता दोहराई जिससे विद्यार्थियों की प्रतिभा को निरंतर नया मंच मिलता रहे।

प्रगति

प्राचार्य

डी. एस. राव

न्यू ऐरा प्रोग्रेसिव स्कूल, कोरबा (छ. ग.)

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन