Sunday 26th of April 2026

ब्रेकिंग

सतर्क कोरबा” अभियान के तहत 18 घंटे में ज्वेलरी चोरी का खुलासा, अंतर्राज्यीय गिरोह गिरफ्तार। तीन महिला सहित 5 आरोपी ग

सतर्क कोरबा” के तहत कड़ी कार्यवाही। शराब पीकर वाहन चलाने वालों पर कोरबा पुलिस का सख्त प्रहार।

सतर्क कोरबा” अभियान के तहत कोरबा पुलिस की कार्यवाही। गाली-गलौज, मारपीट एवं धमकी के मामले में आरोपी गिरफ्तार।

सतर्क कोरबा” अभियान के तहत अपराधियों पर कड़ा प्रहार। हिस्ट्रीशीट खोलकर बदमाशों पर कड़ी निगरानी, जवाबदेही भी तय।

बालको ने फायर सर्विस सप्ताह के माध्यम से अग्नि सुरक्षा जागरूकता को दिया बढ़ावा।

कोरबा : उद्योग मंत्री श्री लखन लाल देवांगन वार्ड क्रमांक 31 को देंगे 3.29 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात। कोसाबाडी चौक के पास

कोरबा (न्यूज उड़ान )नगर विधायक, वाणिज्य, उद्योग, सार्वजनिक उपक्रम, वाणिज्यिक कर, आबकारी, श्रम मंत्री लखन लाल देवांगन सोमवार को कोसाबाडी चौक के पास शाम 4.30 बजे आयोजित भूमिपूजन कार्यक्रम में कोरबा शहर क्षेत्र के पहले नवनिर्मित वेडिंग जोन का लोकार्पण करेंगे।

साथ ही वार्ड क्रमांक 31 के 3.29 करोड़ के विभिन्न विकास निर्माण कार्यों की आधारशिला रखेंगे।

कोसाबाड़ी चौक के पास सड़क किनारे सब्जी, फल, ठेले व्यवसाियों को स्थायी शेड निर्माण करने उद्योग मंत्री श्री लखन लाल देवांगन द्वारा विशेष पहल की गई थी।

नगर निगम द्वारा 35 शेड का निर्माण कर आवंटित कर दिया गया है। इससे जहां सड़क किनारे ठेले गुमठी लगाने वालों को स्थाई जगह उपलब्ध हुई है, वही सड़क किनारे सुव्यवस्थित वेंडिंग जोन बनने से पार्किंग समस्या का भी निराकरण हुआ है।

कुल 19. 65 लाख की लागत से बने वेंडिंग जोन का उद्योग मंत्री श्री देवांगन लोकार्पण करेंगे।

इसी तरह वार्ड क्रमांक 31 को उद्योग मंत्री 3.29 करोड़ के विभिन्न महत्वपूर्ण निर्माण कार्यों का भूमि पूजन करेंगे।

वार्ड क्रमांक 31 के सोनी घर से युगल किशोर के घर तक सीसी रोड एवं नाली निर्माण कार्य 50 लाख, पोस्ट ऑफिस से धोबी मोहल्ला एवं फेस टू के बजरंग मंदिर के पास तक सी सी रोड का निर्माण कार्य 50 लाख, पोड़ीबहार चर्च से हनुमान मंदिर तक आरसीसी नाली के निर्माण 196. 22 लाख, कबीर आश्रम के पीछे प्रीकास्ट बाउंड्री वॉल का निर्माण कार्य 13.56 लाख, वार्ड क्रमांक 31 एवं 32 अंतर्गत सुभाष चौक से पोड़ीबहर मुक्तिधाम तक सड़क बत्ती प्रदाय कार्य 19.80 लाख के कार्यों का भूमि पूजन करेंगे।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन