Tuesday 28th of April 2026

ब्रेकिंग

GDC Doongi Organizes Unity March and Marathon under Nasha Mukt Bharat Abhiyan

Meritorious Students Felicitated at PM SHRI HSS Fatehpur.

Mega Parent-Teacher Meeting Successfully Conducted Across Schools in District Rajouri.

सजग कोरबा, सतर्क कोरबा अभियान के तहत बालको थाना में मैत्री हेल्पलाइन कार्यशाला आयोजित।

सिंहितराई पावर प्लांट हादसे पर दुख जताया,सुरक्षा के प्रति प्रतिबद्धता दोहराई - अनिल अग्रवाल।

कोरबा : जनदर्शन में कलेक्टर ने सुनी दूरस्थ वनांचल से लेकर शहरी क्षेत्रों तक की समस्याएं प्राप्त आवेदनों को समय-सीमा में निराकरण

जनदर्शन में कलेक्टर ने सुनी दूरस्थ वनांचल से लेकर शहरी क्षेत्रों तक की समस्याएं प्राप्त आवेदनों को समय-सीमा में निराकरण के निर्देश।

राखड़ डंपिंग, विद्युत पोल एवं फसल क्षति से संबंधित आवेदनों पर अधिकारियों को जांच के निर्देश।

कुल 131 आवेदन प्राप्त हुए

कोरबा (न्यूज उड़ान )

जिला कार्यालय कोरबा में आयोजित साप्ताहिक कलेक्टर जनदर्शन में कलेक्टर कुणाल दुदावत ने जिले के दूरस्थ वनांचल क्षेत्रों एवं शहरी अंचलों से आए आम नागरिकों की समस्याओं को गंभीरता, संवेदनशीलता एवं सहानुभूतिपूर्वक सुना।

प्राप्त सभी आवेदनों पर कलेक्टर ने संबंधित विभागीय अधिकारियों को नियमानुसार परीक्षण कर समय-सीमा में निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

आवेदकों द्वारा क्रमवार अपने आवेदन प्रस्तुत किए गए तथा अपनी समस्याओं से कलेक्टर को अवगत कराया गया।

कलेक्टर श्री दुदावत ने ट्राइसाइकिल एवं राशन कार्ड से संबंधित आवेदनों को खाद्य विभाग को प्रेषित करते हुए निराकरण के निर्देश दिए।

इसी प्रकार समाज कल्याण विभाग को ट्राइसाइकिल संबंधी आवेदनों का परीक्षण कर पात्र हितग्राहियों को प्रदाय करने के निर्देश दिए गए।

जनदर्शन में भूमि को कब्जामुक्त कराने, प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी), केवाईसी, मुआवजा, संविदा एवं अनुकम्पा नियुक्ति, सीमांकन तथा भवन निर्माण से संबंधित विभिन्न आवेदन प्राप्त हुए।

बरबसपुर क्षेत्र में राखड़ डंपिंग के कारण खेतों में जलभराव की समस्या को लेकर जवाहर लाल डहरिया द्वारा आवेदन प्रस्तुत किया गया।

आवेदक ने बताया कि राखड़ डंपिंग से

कृषि भूमि प्रभावित हो रही है।

इस पर कलेक्टर ने संबंधित विभागीय अधिकारियों को स्थल निरीक्षण कर मामले की जांच करने एवं आवश्यक सुधारात्मक कार्रवाई करने के निर्देश दिए।

नगर निगम अंतर्गत मरम्मत कार्य पूर्ण होने के पश्चात भुगतान नहीं होने की शिकायत को लेकर ठेकेदार अरविंद कुमार ने आवेदन प्रस्तुत किया।

कलेक्टर ने प्रकरण को संबंधित विभाग को प्रेषित करते हुए नियमानुसार परीक्षण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

हरदीबाजार निवासी लेखराम राठौर द्वारा एसईसीएल भूमि मुआवजा संबंधी आवेदन प्रस्तुत किया गया।

इस पर कलेक्टर श्री दुदावत ने स्पष्ट किया कि मुआवजा प्रक्रिया में भूमि मापन (मेजरमेंट) एक आवश्यक और महत्वपूर्ण चरण है। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को भूमि मापन कार्य पूर्ण कराकर 15 दिवस के भीतर आगे की मुआवजा प्रक्रिया पूर्ण करने के निर्देश दिए।

राताखार स्थित दुर्गा चौक में जर्जर विद्युत पोल से दुर्घटना की आशंका को लेकर माडू राम ने आवेदन प्रस्तुत किया।

कलेक्टर ने विद्युत विभाग को आवेदन प्रेषित कर तत्काल संज्ञान लेते हुए आवश्यक सुधार कार्य करने के निर्देश दिए।

बगदरा ग्राम पंचायत, जेमरा द्वारा महात्मा गांधी रोजगार गारंटी योजना अंतर्गत कार्य प्रारंभ कराने एवं फसल क्षति से संबंधित आवेदन प्रस्तुत किया गया। इस पर कलेक्टर ने जिला पंचायत एवं वन विभाग को संयुक्त रूप से जांच कर आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए।

चाकागुड़ा निवासी विकास द्वारा ठेकेदारी कार्य पूर्ण होने के पश्चात भुगतान नहीं किए जाने की शिकायत रखी गई।

कलेक्टर ने आवेदन श्रम विभाग को प्रेषित करते हुए नियमानुसार कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

इसके अतिरिक्त आवास मित्र द्वारा मानदेय भुगतान नहीं होने से संबंधित आवेदन प्राप्त हुआ, जिस पर कलेक्टर ने जिला पंचायत के आवास विभाग को प्रकरण प्रेषित कर शीघ्र निराकरण के निर्देश दिए।

इस दौरान अपर कलेक्टर देवेंद्र पटेल, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत दिनेश कुमार नाग, अपर कलेक्टर कटघोरा ओंकार यादव सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन