Wednesday 29th of April 2026

ब्रेकिंग

GDC Doongi Organizes Unity March and Marathon under Nasha Mukt Bharat Abhiyan

Meritorious Students Felicitated at PM SHRI HSS Fatehpur.

Mega Parent-Teacher Meeting Successfully Conducted Across Schools in District Rajouri.

सजग कोरबा, सतर्क कोरबा अभियान के तहत बालको थाना में मैत्री हेल्पलाइन कार्यशाला आयोजित।

सिंहितराई पावर प्लांट हादसे पर दुख जताया,सुरक्षा के प्रति प्रतिबद्धता दोहराई - अनिल अग्रवाल।

कोरबा : कोरबा में प्रशासन ने अवैध कारोबारियों पर सख्त प्रहार कर अवैध कबाड़ ठिकानों को किया नेस्तनाबूद।

कोरबा में प्रशासन ने अवैध कारोबारियों पर सख्त प्रहार कर अवैध कबाड़ ठिकानों को किया नेस्तनाबूद।

शहर के विभिन्न स्थानों पर एकड़ों जमीन में अवैध कब्जा कर संचालित हो रहे थे अवैध कबाड़ यार्ड ।

प्रशासन की संयुक्त कार्यवाही से अवैध कारोबारियों में हड़कंप, उन्हे मिला सबक- अवैध कारोबार से बाज आयें ।

कोरबा (न्यूज उड़ान ) कलेक्टर कुणाल दुदावत के मार्गदर्शन एवं पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी व निगम आयुक्त आशुतोष पाण्डेय के दिशा निर्देशन में जिला प्रशासन, नगर निगम व पुलिस प्रशासन ने संयुक्त रूप से आज अवैध कबाड़ कारोबारियों पर कड़ा प्रहार करते हुए उनके विरूद्ध सख्त कार्यवाही की तथा कोरबा शहर से विभिन्न स्थानों पर एकड़ों जमीन पर अवैध कब्जा कर संचालित किये जा रहे कबाड़ व्यवसाय एवं वहाॅं पर निर्मित कबाड़ के यार्डो को नेस्तनाबूद कर दिया।

प्रशासन ने अवैध कारोबारियों को स्पष्ट संदेश दिया है कि शहर में अवैध कारोबार अतिक्रमण व अवैध कब्जा, किसी में सूरत में स्वीकार्य नहीं होगा, प्रशासन की इस संयुक्त कार्यवाही से अवैध कारोबारियों में हड़कंप की स्थिति बनी है तथा उन्हें सबक मिल चुका है कि वे अवैध कारोबारों से बाज आ जायें।

कोरबा शहर में शासकीय जमीनों पर अवैध रूप से कब्जा कर वहाॅं कबाड़ का कारोबार करने वाले अवैध कबाड़ व्यवसायियों पर प्रशासन द्वारा आज कड़ी कार्यवाही की गई है।

कोरबा शहर के राताखार क्षेत्र में मुकेश साहू कबाड़ कारोबारी के द्वारा लगभग 70 डिसमिल शासकीय जमीन में कब्जा कर अवैध रूप से 02 कबाड़ यार्ड का निर्माण कराया गया था तथा भारी मात्रा में कबाड़ का संग्रह किया गया था, जिस पर जिला, पुलिस व निगम प्रशासन ने संयुक्त कार्यवाही कर उक्त कबाड़ यार्ड को बुलडोजर चलाकर का ध्वस्त कर दिया।

वहीं उक्त कबाड़ व्यवसायी के द्वारा बाउण्ड्रीयुक्त 03 मंजिला मकान भी वहीं पर बनाया गया है, अतिक्रमण दस्ते ने उक्त मकान के बाउण्ड्रीवाल को भी जेसीबी के माध्यम से तोड़कर हटा दिया गया, वहीं 03 मंजिला मकान के संबंध में कल तक का समय संबंधित को दिया गया है, कि वह मकान से अपना समान हटा लें, तत्पश्चात शासकीय जमीन में अवैध रूप से निर्मित उक्त मकान को तोड़ने की कार्यवाही भी प्रशासन द्वारा की जाएगी।

मुड़ापार रामनगर में भी चला बुलडोजर

इसी प्रकार मुड़ापार रामनगर क्षेत्र में कबाड़ व्यवसायी तनवीर के द्वारा लगभग 01-01 एकड़ शासकीय जमीन में अवैध कब्जा कर 02 कबाड़ यार्ड बना लिये गये थे, जहाॅं पर कबाड़ का अवैध व्यवसाय किया जा रहा था।

इस पर भी प्रशासन ने सख्त कार्यवाही की तथा वहाॅं पर निर्मित दोनों कबाड़ यार्ड को बुलडोजर चलाकर नेस्तनाबूद कर दिया।

झगरहा में 02 अवैध कबाड़ियों पर कार्यवाही

इसी प्रकार झगरहा बस्ती क्षेत्र में कबाड़ व्यवसायी सियाराम एवं मदनलाल के द्वारा लगभग 50 डिसमिल जमीन पर अवैध रूप से कब्जा कर 02 कबाड़ यार्ड बना लिये गये थे, जहाॅं पर उनके द्वारा अवैध कबाड़ व्यवसाय किया जा रहा था, प्रशासन की संयुक्त टीम झगरहा पहुंची तथा वहाॅं पर भी सख्त कार्यवाही करते हुये दोनों कबाड़ यार्डो को बुलडोजर के माध्यम से ध्वस्त कर दिया।

आगे भी जारी रहेगी कार्यवाही

शहर में शासकीय जमीनों पर अतिक्रमण कर बिना अनुमति अवैध रूप से संचालित कबाड़ यार्डो की पहचान कर प्रशासन द्वारा लगातार कार्यवाही आगे भी जारी रहेगी।

आज की कार्यवाही से अवैध कारोबार करने वाले तथा शासकीय जमीनों पर अतिक्रमण व अवैध कब्जा करने वालों को कड़ा संदेश गया है कि शहर में अवैध कारोबार व अवैध कब्जे किसी भी सूरत में स्वीकार्य नहीं होगें तथा ऐसे करने वालों के विरूद्ध लगातार कार्यवाही होगी।

प्रशासन की इस कार्यवाही से अवैध कारोबारियों को यह सबक मिला है कि वे अवैध कारोबार से बाज आ जायें।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन