Monday 27th of April 2026

ब्रेकिंग

कोरबा के शिवपुर फुलवारीपारा में मिली 368 वर्ष पुरानी पांडुलिपि। *“ज्ञानभारतम” एप से किया गया डिजिटल संरक्षण। भाषाविद आ

सतर्क कोरबा” अभियान के तहत रात्रि गश्त में सख्ती। रात में संदिग्ध रूप से घूमने वालों पर पुलिस की कड़ी नजर। 15 दिन में

कटघोरा पुलिस की बड़ी कार्यवाही अवैध शराब पर सख्ती, नेशनल हाईवे स्थित कंचन ढाबा सील।

आदिवासी विकास परिषद छह एजेंडों पर करेगी काम। अभियान की जानकारी देते आविप के पदाधिकारी।

कलम के प्रहरी स्व. पासवान व स्व. विजय सिंह की स्मृति में कोरबा प्रेस क्लब का ब्लड डोनेशन एवं हेल्थ कैंप आज।

महासमुंद : भीषण हादसा : गैस सिलेंडरों से भरी पिकअप में आग,हाईवे पर सिलेंडरों की ब्लास्ट से आग की गोले ।

महासमुंद( न्यूज उड़ान) राष्ट्रीय राजमार्ग 53 पर महासमुंद जिले में आज एक बड़ा हादसा हुआ। कमर्शियल गैस सिलेंडरों से लदी महिंद्रा पिकअप वाहन अचानक पलट गई।

सिलेंडरों में लगातार विस्फोट, आग का गोला बना वाहन ।

पलटने के बाद सिलेंडरों में आग लग गई और एक के बाद एक जोरदार धमाके होने लगे। पूरी गाड़ी आग की लपटों में घिर गई और आसमान में ऊँची लपटें उठने लगीं।

इलाके में फैली दहशत, लोग भागे इधर-उधर ।

धमाकों की तेज आवाज सुनकर सड़क के दोनों ओर खड़े लोग भयभीत होकर इधर-उधर भागने लगे।

कई लोग समझ ही नहीं पा रहे थे कि आखिर क्या हो रहा है।

पुलिस-प्रशासन ने संभाली स्थिति ।

मौके पर तुरंत पुलिस, प्रशासन और फायर ब्रिगेड की टीम पहुँची। कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।

अभी तक कोई हताहत नहीं, जांच जारी ।

प्रारंभिक जानकारी में किसी की मौत या गंभीर चोट की पुष्टि नहीं हुई है। पुलिस ने हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है।

ओवरलोडिंग, गलत ढुलाई या तकनीकी खराबी की आशंका जताई जा रही है।

सुरक्षा मानकों पर फिर सवाल

यह घटना एक बार फिर गैस सिलेंडरों की ढुलाई के दौरान सुरक्षा नियमों के पालन पर गंभीर सवाल खड़े करती है।

प्रशासन ने लोगों से ऐसी आपात स्थिति में शांत रहने और सुरक्षित दूरी बनाए रखने की अपील की है।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन