Friday 24th of April 2026

ब्रेकिंग

अवैध शराब के विरुद्ध सिविल लाइन रामपुर पुलिस की कार्यवाही। 02 आरोपी गिरफ्तार, 41 लीटर कच्ची महुआ शराब जप्त।

सजग कोरबा – सतर्क कोरबा” अभियान के तहत जनता के द्वार पुलिस। ‘चलित थाना’ से बढ़ा विश्वास, मिला त्वरित निराकरण।

राष्ट्रीय मजदूर कांग्रेस कोरबा का जिला महासचिव सुख सागर दास की नियक्ति ।

विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल, द्वारा हाल ही में Lenskart से जुड़े विवादित मामलों को लेकर विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल कोरबा

सजग कोरबा – सतर्क कोरबा" अभियान के तहत कोरबा पुलिस की कार्यवाही। बालको पुलिस की त्वरित कार्यवाही।

कोरबा : आयुष विभाग एवं भारत विकास परिषद के संयुक्त तत्वावधान में स्वास्थ्य शिविर आयोजित। 200 बच्चों का हुआ स्वास्थ्य परीक्षण, औ

कोरबा (न्यूज उड़ान )

आयुष विभाग जिला कोरबा एवं भारत विकास परिषद के संयुक्त तत्वावधान में आज शासकीय माध्यमिक विद्यालय सीतामणी, कोरबा में रक्त परीक्षण एवं आयुष स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया।

शिविर में लगभग 200 बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया और उन्हें आयुर्वेदिक औषधियाँ वितरित की गईं।

कार्यक्रम की शुरुआत ‘वंदे मातरम्’ गीत के सामूहिक गायन से हुई, जिसके बाद चिकित्सा परीक्षण कार्य प्रारंभ हुआ।

शिविर के दौरान नशा मुक्ति अभियान भी संचालित किया गया तथा विद्यालय के मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। शिविर के माध्यम से बच्चों को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने, नशा से दूर रहने और आयुर्वेद के महत्व को समझने का संदेश दिया गया।

इस अवसर पर मुख्य रूप से डॉ. उदय शर्मा (जिला आयुष अधिकारी), डॉ. सपना मिश्रा, डॉ. रवि कुमार राय, डॉ. अमित, डॉ. संगीता, डॉ. श्वेता, डॉ. अनूप कुमार, श्रीमती दानी, श्रीमती क्षेत्रपाल, श्रीमती महिपाल एवं श्री बी.सी. मिश्रा उपस्थित रहे।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन