Wednesday 20th of May 2026

ब्रेकिंग

बच्चों की मुस्कान ही हमारी सबसे बड़ी प्रेरणा है, सेवा,सहयोग,समर्पण: खुशबू शर्मा,

जनदर्शन में कलेक्टर कुणाल दुदावत ने सुनी आम नागरिकों की समस्याएं। कलेक्टर श्री दुदावत ने अधिकारियों को दिए समयबद्ध निर

दिनांक 20 मई 2026 को एकदिवसीय राष्ट्रव्यापी दवा व्यापार बंद होने की सूचना

सर्वोच्च न्यायालय द्वारा समाधान समारोह (विशेष लोक अदालत) 2026 का आयोजन।

कोरबा में कृषक उत्पादक समूह हेतु निर्यात क्षमता निर्माण प्रशिक्षण संपन्न।

कोरबा : विकासखंड स्तर पर गैर संचारी रोग अंतर्गत लोक कला आधारित स्वास्थ्य जागरूकता अभियान आयोजित।

कोरबा( न्यूज उड़ान )17 और 18 मई 2026

जिला स्वास्थ्य विभाग, कोरबा द्वारा यूनिसेफ छत्तीसगढ़ एवं MCCR ट्रस्ट के सहयोग से कटघोरा विकासखंड के बस स्टैंड क्षेत्र, मुड़ापार बाजार , बुधवारी बाजार एवं चोटियां पोड़ी उपरोड़ा साप्ताहिक बाजार में समुदाय आधारित स्वास्थ्य जागरूकता को बढ़ावा देने हेतु लोक कला समूहों के माध्यम से विशेष नुक्कड़- नाटक (मिड मीडिया गतिविधि) का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम का उद्देश्य बाजार क्षेत्र में आने वाले ग्रामीण एवं शहरी समुदायों तक मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य, बाल मधुमेह (Type 1 Diabetes), सिकल सेल रोग एवं जन्मजात हृदय रोग संबंधी महत्वपूर्ण स्वास्थ्य संदेशों को प्रभावी तरीके से पहुँचाना रहा।

इस गतिविधि के अंतर्गत लोक कलाकारों एवं सांस्कृतिक दलों द्वारा गीत, नाटक, नृत्य एवं संवाद आधारित प्रस्तुतियों के माध्यम से आम नागरिकों को स्वास्थ्य संबंधी व्यवहार परिवर्तन हेतु प्रेरित किया गया।

बाजार क्षेत्र में आयोजित इस कार्यक्रम ने बड़ी संख्या में लोगों का ध्यान आकर्षित किया तथा स्वास्थ्य संदेशों को सीधे समुदाय तक पहुँचाने का प्रभावी माध्यम बना।

कार्यक्रम में गर्भवती महिलाओं की समय पर जांच, संस्थागत प्रसव, बच्चों का पूर्ण टीकाकरण, एनीमिया नियंत्रण, किशोर स्वास्थ्य, सिकल सेल जांच एवं बच्चों में मधुमेह के शुरुआती लक्षणों की पहचान जैसे विषयों पर विशेष जागरूकता फैलायी गई।

लोक कलाकारों ने सरल एवं स्थानीय भाषा में प्रस्तुतियों के माध्यम से लोगों को नियमित स्वास्थ्य जांच एवं समय पर उपचार हेतु प्रेरित किया।

कार्यक्रम के दौरान समुदाय को यह संदेश भी दिया गया कि बच्चों में अत्यधिक प्यास लगना, बार-बार पेशाब आना, अचानक वजन कम होना एवं अत्यधिक कमजोरी जैसे लक्षणों को नजरअंदाज न करें तथा तुरंत स्वास्थ्य संस्थान में जांच कराएं।

साथ ही सिकल सेल रोग की शीघ्र पहचान, नियमित दवा सेवन एवं परामर्श की आवश्यकता पर भी विशेष बल दिया गया।

स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा बाजार क्षेत्र में उपस्थित लोगों को उपलब्ध स्वास्थ्य सेवाओं, नि:शुल्क जांच, उपचार सुविधाओं तथा रेफरल सेवाओं की जानकारी भी प्रदान की गई।

अधिकारियों ने बताया कि बाजार क्षेत्र जैसे सार्वजनिक स्थानों पर आयोजित लोक कला आधारित मिड मीडिया गतिविधियाँ कम समय में अधिक लोगों तक स्वास्थ्य संदेश पहुँचाने का प्रभावी माध्यम हैं तथा समुदाय में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं।

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीण एवं शहरी समुदाय, महिला समूहों, किशोर-किशोरियों एवं जनप्रतिनिधियों ने भाग लिया तथा स्वास्थ्य संबंधी संदेशों को अपने परिवार एवं समुदाय तक पहुँचाने का संकल्प लिया।

इस गतिविधि के माध्यम से 2000 से अधिक लोगों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक किया गया।

जिला स्वास्थ्य विभाग द्वारा भविष्य में भी ऐसे जन-जागरूकता कार्यक्रमों को निरंतर आयोजित किए जाने की बात कही गई।

इस कार्यक्रम को सफल बनाए के लिए जिला स्वास्थ्य विभाग से डॉ.सूर्य नारायण केशरी, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी के मार्गदर्शन में श्री पद्माकर शिंदे जिला कार्यक्रम प्रबंधक, डॉ नरेंद्र जायसवाल जिला सलाहकार गैर - संचारी रोग,अरविंद भारती जिला सलाहकार सिकल सेल विकासखंड से खंड चिकित्सा अधिकारी डॉ रश्मि , विकासखंड कार्यक्रम प्रबंधक, डॉ गजेंद्र सिंह स्वास्थ्य विशेषज्ञ यूनिसेफ के नेतृत्व में और उनकी टीम तथा डॉ डी श्याम कुमार, एमसीसीआर ट्रस्ट का भरपूर सहयोग प्राप्त हुआ l

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन