Sunday 26th of April 2026

ब्रेकिंग

सतर्क कोरबा” अभियान के तहत 18 घंटे में ज्वेलरी चोरी का खुलासा, अंतर्राज्यीय गिरोह गिरफ्तार। तीन महिला सहित 5 आरोपी ग

सतर्क कोरबा” के तहत कड़ी कार्यवाही। शराब पीकर वाहन चलाने वालों पर कोरबा पुलिस का सख्त प्रहार।

सतर्क कोरबा” अभियान के तहत कोरबा पुलिस की कार्यवाही। गाली-गलौज, मारपीट एवं धमकी के मामले में आरोपी गिरफ्तार।

सतर्क कोरबा” अभियान के तहत अपराधियों पर कड़ा प्रहार। हिस्ट्रीशीट खोलकर बदमाशों पर कड़ी निगरानी, जवाबदेही भी तय।

बालको ने फायर सर्विस सप्ताह के माध्यम से अग्नि सुरक्षा जागरूकता को दिया बढ़ावा।

बस्तर : एक करोड़ का इनामी हार्ड कोर नक्सली हिडमा मारा गया, आंध्रप्रदेश पुलिस ने किया ढेर। 40 लाख की इनामी पत्नी भी चार अन्य नक्

आंध्र प्रदेश की सीमा पर सुरक्षा बलों और नक्सलियों के बीच एक बड़ी मुठभेड़ की खबर सामने आई है।

शुरुआती जानकारी में बताया जा रहा है कि इस भिड़ंत में कई नक्सली मारे गए हैं।

बस्तर के आईजी सुंदरराज पी ने पुष्टि की है कि आंध्र प्रदेश के अल्लूरी सीताराम जिले के मरेडपल्ली में मंगलवार सुबह हुई मुठभेड़ में 1 करोड़ का इनामी नक्सली कमांडर हिडमा मारा गया है।

इस मुठभेड़ में कुल छह नक्सलियों के मारे जाने की जानकारी मिली है।

आईजी के अनुसार, मारे गए नक्सलियों में हिडमा की पत्नी राजे, जिस पर 40 लाख रुपये का इनाम था, भी शामिल है।

26 बड़े हमलों में हिडमा का था हाथ।

कम से कम 26 बड़े घातक हमलों का जिम्मेदार था हिडमा

हिडमा देश में हुए कम से कम 26 बड़े और घातक हमलों के लिए जिम्मेदार माना जाता था।

2013 के दरभा घाटी नरसंहार और 2017 के सुकमा हमले सहित कई हमलों में उसकी केंद्रीय भूमिका रही थी।

वह लंबे समय से सुरक्षा बलों की निगरानी में था.

क्या है हिडमा का बैकग्राउंड?

हिडमा का जन्म 1981 में छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले के पूवर्ति गांव में हुआ था।

वह CPI (माओवादी) की सेंट्रल कमेटी का सबसे युवा सदस्य था और बस्तर क्षेत्र से सेंट्रल कमेटी में पहुंचने वाला एकमात्र आदिवासी भी था।

वह PLGA बटालियन नंबर 1 का प्रमुख था, जिसे माओवादियों की सबसे घातक हमलावर इकाई माना जाता है।

उसके साथ उसकी दूसरी पत्नी राजे (राजक्का) भी मुठभेड़ में मारी गई, उसका असली नाम संतोष बताया जाता है।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन