Wednesday 29th of April 2026

ब्रेकिंग

GDC Doongi Organizes Unity March and Marathon under Nasha Mukt Bharat Abhiyan

Meritorious Students Felicitated at PM SHRI HSS Fatehpur.

Mega Parent-Teacher Meeting Successfully Conducted Across Schools in District Rajouri.

सजग कोरबा, सतर्क कोरबा अभियान के तहत बालको थाना में मैत्री हेल्पलाइन कार्यशाला आयोजित।

सिंहितराई पावर प्लांट हादसे पर दुख जताया,सुरक्षा के प्रति प्रतिबद्धता दोहराई - अनिल अग्रवाल।

कोरबा : पवन जनरल स्टोर्स में छापामार कार्रवाई, 15 घरेलू गैस सिलेंडर जप्त।

कोरबा (न्यूज उड़ान )

कलेक्टर श्री कुणाल दुदावत के स्पष्ट निर्देशों के तहत जिले में घरेलू एलपीजी गैस सिलिंडरों के दुरुपयोग पर प्रभावी रोकथाम हेतु सघन अभियान चलाया जा रहा है।

इसी कड़ी में आज राजस्व विभाग एवं खाद्य विभाग के संयुक्त दल द्वारा कोरबा नगर निगम क्षेत्र के वार्ड क्रमांक 38, बालकों रोड, चेक पोस्ट स्थित पवन जनरल स्टोर्स के प्रतिष्ठान एवं उससे संबंधित भंडारण स्थलों/गोदामों का आकस्मिक निरीक्षण किया गया।

निरीक्षण के दौरान संयुक्त दल को प्रतिष्ठान द्वारा घरेलू गैस सिलेंडरों का व्यावसायिक उपयोग एवं अनधिकृत भंडारण किए जाने के महत्वपूर्ण प्रमाण प्राप्त हुए।

जांच में कुल 15 नग घरेलू एलपीजी गैस सिलेंडर अवैध रूप से संधारित अवस्था में पाए गए, जिन्हें नियमानुसार तत्काल प्रभाव से जप्त कर लिया गया है।

जिला खाद्य अधिकारी घनश्याम कँवर द्वारा बताया गया है कि यहाँ एक सिलेंडर से दूसरे सिलेंडरों में रिफलिंग कर ब्लैक में अधिक कीमत पर बेचा भी जाता था।

कलेक्टर श्री दुदावत ने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि घरेलू उपयोग के लिए जारी किए गए एलपीजी सिलेंडरों का किसी भी प्रकार से व्यावसायिक उपयोग कानूनन दंडनीय है।

जिले में ऐसे प्रकरणों पर जीरो टॉलरेंस की कार्रवाई की जाएगी।

उन्होंने राजस्व एवं खाद्य विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया है कि ऐसे प्रतिष्ठानों पर लगातार निगरानी रखी जाए तथा आवश्यकता होने पर कठोर दंडात्मक कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।

संयुक्त जांच दल द्वारा प्रतिष्ठान संचालक के विरुद्ध नियमानुसार आगे की कार्रवाई प्रारंभ कर दी गई है।

संबंधित विभागों को निर्देश दिए गए हैं कि एलपीजी गैस वितरण एजेंसियों के साथ समन्वयन स्थापित कर ऐसे अनाधिकृत भंडारण एवं दुरुपयोग की घटनाओं पर पूर्ण नियंत्रण रखा जाए।

जिला प्रशासन ने आम जनता से अपील की है कि घरेलू सिलेंडरों का व्यावसायिक उपयोग न करें तथा यदि कहीं ऐसी गतिविधि दिखाई दे तो तुरंत संबंधित विभाग या जिला प्रशासन को सूचित करें।

प्रशासन द्वारा प्राप्त हर शिकायत पर त्वरित कार्रवाई की जाएगी।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन