Thursday 23rd of April 2026

ब्रेकिंग

सजग कोरबा – सतर्क कोरबा" अभियान के तहत कोरबा पुलिस की कार्यवाही। बालको पुलिस की त्वरित कार्यवाही।

Breaking news कोरबा में सनसनीखेज वारदात: पति ने पत्नी की हत्या की, आरोपी गिरफ्तार

जनसमस्याओं के त्वरित निराकरण और योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन के कलेक्टर ने दिए निर्देश।

कोरबा जिले में “ज्ञानभारतम“ पाण्डुलिपि सर्वेक्षण अभियान का आगाज़, कलेक्टर ने दिए जून 2026 तक कार्य पूर्ण करने के निर्देश।

NDPS Investigation पर ऑन लाईन एक दिवसीय कार्यशाला का सफल आयोजन। श्री राम गोपाल गर्ग पुलिस महानिरीक्षक बिलासपुर रेंज ने

कोरबा : रजगामार क्षेत्र में दिखा हरे रंग का सांप bamboo Pit Viper, प्रत्यक्षदर्शी लोगों ने कहा ऐसा सांप पहली बार देखा, जितेंद्र

कोरबा (न्यूज उड़ान )जंगल से लगे राजगामार क्षेत्र में उस समय लोग हक्के बक्के रह गए जब उन्होंने खपरे के घर में एक जगह हरे रंग का सांप दिखाई दिया।

जिसको देखने के लिए भीड़ उमड़ने लगी पर साथ ही जहरीला होने की संभावना से लोगों ने उसको छेड़ने की कोशिश नहीं किया और उसकी जानकारी रेस्क्यु टीम को देना ज्यादा बेहतर समझा।

जिसके लिए स्थानीय व्यक्ति नारायण केवट ने तत्काल इसकी जानकारी वाइल्डलाइफ रेस्क्यु टीम प्रमुख जितेंद्र सारथी को दिया फिर जितेंद्र सारथी अपने टीम के सदस्य विक्की प्रजापति, तरुण भारती, अभय चंद्रा के साथ उस घर में पहुंचे और बताया कि यह Bamboo Pit Viper हैं जिसको स्थानीय भाषा में सुवा सांप या बॉस वाला सांप बोलते हैं जो जहरीला होता हैं, यह सांप पहले भी कई बार मिल चुका हैं फिर बड़ी सावधानी से पहले सांप को नीचे उतारा गया और थैले में डाला गया तब जाकर सभी ने राहत भरी सांस लिया फिर उसे सुरक्षित प्राकृतिक रहवास जंगल में छोड़ दिया गया ।

Bamboo Pit Viper

स्थानीय भाषा – (सुवा सांप, बॉस वाला सांप)

यह विषैला साँप है, लेकिन इसका विष प्रायः घातक नहीं होता,यह बाँस के जंगलों, झाड़ियों और पेड़ों में रहना पसंद करता है,इसका रंग हरा होने से यह आसानी से पौधों में छिप जाता है,आँखों के पास मौजूद पिट (संवेदी अंग) इसे शिकार की गर्मी महसूस करने में मदद करते हैं।

यह मुख्यतः मेंढक, छिपकली, छोटे पक्षी और चूहों का शिकार करता है,काटने पर तीव्र दर्द, सूजन और जलन हो सकती है, पर सामान्यतः मौत का खतरा कम रहता है,इसका स्वभाव रक्षात्मक होता है और यह तभी काटता है जब खुद को खतरे में महसूस करता हैं।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन