Monday 9th of February 2026

ब्रेकिंग

म्यूल अकाउंट के माध्यम से साइबर ठगी में संलिप्त आरोपी गिरफ्तार। थाना उरगा पुलिस की प्रभावी कार्यवाही।

सूने मकान में चोरी की घटना का पुलिस ने किया खुलासा। मां–बेटे को चोरी के मामले में किया गया गिरफ्तार।

कोरबा प्रथम आगमन पर राज्य अल्पसंख्यक आयोग अध्यक्ष अमरजीत सिंह छाबड़ा जी का भव्य स्वागत एवं जनसंवाद।

कोरबा पुलिस के द्वारा म्यूल अकाउंट पर किया गया कार्यवाही। म्यूल अकाउंट के माध्यम से साइबर ठगी में संलिप्त 02 आरोपी गिरफ

मोटरसाइकिल चोरी के मामले में तीन आरोपी गिरफ्तार। कोतवाली पुलिस ने चोरी की गई मोटरसाइकिल आरोपियों से बरामद किया।

कोरबा : कोरबा प्रथम आगमन पर राज्य अल्पसंख्यक आयोग अध्यक्ष अमरजीत सिंह छाबड़ा जी का भव्य स्वागत एवं जनसंवाद।

कोरबा( न्यूज उड़ान ) छत्तीसगढ़ शासन के राज्य अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष राज्य मंत्री दर्जा प्राप्त अमरजीत सिंह छाबड़ा के प्रथम कोरबा आगमन पर बुधवारी सीएसईबी चौक में आतिशबाजी एवं फूल-मालाओं के साथ भव्य स्वागत एवं अभिनंदन किया गया।

गुरुद्वारा साहिब, ट्रांसपोर्ट नगर

प्रवास के दौरान अध्यक्ष श्री छाबड़ा ट्रांसपोर्ट नगर स्थित गुरुद्वारा साहिब में मत्था टेकने पहुँचे एवं गुरु घर का आशीर्वाद प्राप्त किया।

इस अवसर पर सिख समाज द्वारा प्रस्तुत ज्ञापन पर आवश्यक एवं सकारात्मक कार्यवाही का आश्वासन दिया गया।

जैन मंदिर, कोरबा में अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष

अमरजीत छाबड़ा ने जैन समाज के मंदिर में पहुँचकर इष्ट देव-देवताओं का आशीर्वाद लिया।

जैन समाज के प्रतिनिधियों ने भी एक मांग-पत्र सौंपा, जिस पर यथोचित परीक्षण एवं कार्यवाही की बात कही गई।

विश्राम गृह में मुस्लिम समाज, जैन समाज, बौद्ध समाज, क्रिश्चन समाज एवं सिख समाज के प्रतिनिधिमंडलों से सौजन्य भेंट-मुलाकात कर अल्पसंख्यक कल्याणकारी योजनाओं, सामाजिक समरसता एवं विकास संबंधी विषयों पर विस्तृत चर्चा की गई।

इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष भाजपा श्री प्रफुल्ल तिवारी जी,भाजपा जिला महामंत्री श्री संजय शर्मा,अल्पसंख्यक मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष श्री गगनदीप हंसपाल, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अल्पसंख्यक मोर्चा प्रकोष्ठ भाजपा श्री आरिफ खान जी,श्री मनजीत सैनी, अल्पसंख्यक मोर्चा जिला अध्यक्ष श्री उत्तम रंधावा, मंडल अध्यक्ष श्री योगेश मिश्रा,पार्षद वार्ड श्री नरेंद्र देवांगन, पूर्व युवा मोर्चा अध्यक्ष श्री संजीत सिंह,पूर्व जिला अध्यक्ष भाजयुमो श्री पंकज सोनी जी,भाजपा नेता श्री किशन केशरवानी, युवा नेता श्री रूपेश डिक्सन, श्री तुषार साहू, मंडल अध्यक्ष श्री अभिषेक गर्ग, श्री सुकेश दलाल, प्रदेश कार्यकारिणी समिति सदस्य श्री भूपेंद्र साहू,श्री सन्नी सिंह जी,श्री वीरा सिंह जी,शाला प्रबंधन समिति सदस्य श्री लक्ष्य चतुर्वेदी जी,मंडल कार्यकारिणी समिति सदस्य श्री नरेंद्र गोस्वामी जी सहित भाजपा जिला कोरबा के सम्माननीय पदाधिकारी, मंडल पदाधिकारी एवं समर्पित कार्यकर्ता गण बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

यह गरिमामयी मुलाक़ात संगठन को नई मजबूती देने के साथ-साथ जनसेवा के संकल्प को और अधिक दृढ़ करने वाली सिद्ध हुई।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन