Tuesday 28th of April 2026

ब्रेकिंग

GDC Doongi Organizes Unity March and Marathon under Nasha Mukt Bharat Abhiyan

Meritorious Students Felicitated at PM SHRI HSS Fatehpur.

Mega Parent-Teacher Meeting Successfully Conducted Across Schools in District Rajouri.

सजग कोरबा, सतर्क कोरबा अभियान के तहत बालको थाना में मैत्री हेल्पलाइन कार्यशाला आयोजित।

सिंहितराई पावर प्लांट हादसे पर दुख जताया,सुरक्षा के प्रति प्रतिबद्धता दोहराई - अनिल अग्रवाल।

कोरबा : कोरबा में आधुनिक स्वास्थ्य सुविधाओं की नई सौगात, शिवाय हॉस्पिटल का हुआ भव्य शुभारंभ ।

कोरबा (न्यूज उड़ान )शहर के लोगों को अत्याधुनिक स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए शिवाय हॉस्पिटल का भव्य शुभारंभ रविवार को मुख्य अतिथि उद्योग व श्रम मंत्री लखन लाल देवांगन के हाथों हुआ।

कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला पंचायत अध्यक्ष पवन सिंह ने किया।

विशिष्ट अतिथि के रूप में नगर निगम कोरबा की महापौर संजू देवी राजपूत, कटघोरा विधायक प्रेमचंद पटेल, नगर निगम कोरबा के सभापति नूतन सिंह ठाकुर तथा भारतीय जनता पार्टी जिला अध्यक्ष गोपाल मोदी समेत शहर के गणमान्य नागरिकों की उपस्थिति रही।

शिवाय हॉस्पिटल कोरबा में आधुनिक स्वास्थ्य सुविधाओं की नई सौगात है।

यह सुपरस्पेशलिटी हाॅस्पिटल शहर के हृदय स्थल न्यू बस स्टैंड, टी.पी. नगर में स्थापित किया गया है।

हॉस्पिटल में 100 बिस्तरों के साथ आधुनिक चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराई गई है।

प्रबंधन के अनुसार शिवाय हॉस्पिटल में मरीजों के लिए अत्याधुनिक तकनीक से युक्त मशीनें और चिकित्सा उपकरण उपलब्ध है।

साथ ही अनुभवी डॉक्टरों की टीम, आधुनिक डायग्नोस्टिक सुविधाएं, अनुभवी नर्सिंग केयर और पारदर्शी बिलिंग व्यवस्था के साथ बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान की जा रही है।

हॉस्पिटल में 24...7 एम्बुलेंस सेवा भी उपलब्ध है।

शिवाय हॉस्पिटल के संचालक डॉ. दैविक एच. मित्तल (न्यूरो एवं स्पाइन सर्जन), आशीष भावनानी (B.Arch) तथा डॉ. यश मित्तल (CEO) ने बताया कि हॉस्पिटल का उद्देश्य कोरबा और आसपास के क्षेत्रों के लोगों को महानगरों जैसी स्वास्थ्य सुविधाएं स्थानीय स्तर पर उपलब्ध कराना है, ताकि मरीजों को बेहतर इलाज के लिए बाहर न जाना पड़े।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन