Sunday 26th of April 2026

ब्रेकिंग

सतर्क कोरबा” अभियान के तहत 18 घंटे में ज्वेलरी चोरी का खुलासा, अंतर्राज्यीय गिरोह गिरफ्तार। तीन महिला सहित 5 आरोपी ग

सतर्क कोरबा” के तहत कड़ी कार्यवाही। शराब पीकर वाहन चलाने वालों पर कोरबा पुलिस का सख्त प्रहार।

सतर्क कोरबा” अभियान के तहत कोरबा पुलिस की कार्यवाही। गाली-गलौज, मारपीट एवं धमकी के मामले में आरोपी गिरफ्तार।

सतर्क कोरबा” अभियान के तहत अपराधियों पर कड़ा प्रहार। हिस्ट्रीशीट खोलकर बदमाशों पर कड़ी निगरानी, जवाबदेही भी तय।

बालको ने फायर सर्विस सप्ताह के माध्यम से अग्नि सुरक्षा जागरूकता को दिया बढ़ावा।

कोरबा : न्यू एरा प्रोग्रेसिव स्कूल में वार्षिक विज्ञान एवं कला प्रदर्शनी "स्ट्रीम मोज़ेक 2025" का भव्य आयोजन।

कोरबा( न्यूज उड़ान) न्यू एरा प्रोग्रेसिव स्कूल, कोरबा द्वारा दिनांक 22 नवम्बर 2025 को वार्षिक विज्ञान एवं कला प्रदर्शनी "Stream Mosaic - 2025" का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में डॉ. विजय कुमार गर्ग, AGM, NTPC कोरबा उपस्थित रहे, जिन्होंने विद्यार्थियों की नवाचार क्षमता और रचनात्मक सोच की सराहना की।

https://youtu.be/3EmsY1usZfE?si=f-cruw0LDh6A7Eyy

इस प्रदर्शनी में 300 से अधिक विज्ञान प्रोजेक्ट तथा 200 से अधिक कला प्रोजेक्ट प्रस्तुत किए गए, जहाँ छात्रों की प्रतिभा, तकनीकी समझ, नवाचार और कलात्मक कौशल स्पष्ट रूप से दिखाई दिया।

प्रदर्शनी का मूल्यांकन करने हेतु विशिष्ट निर्णायक गण श्री रवींद्र दुबे, श्रीमती मालती जोशी, श्री दीपेश कुमार, डॉ. राजकुमार राठौर, डॉ. संजय गुप्ता, श्री सोनल अग्रवाल, श्री कमल मजूमदार, श्री विवेक अग्रवाल उपस्थित रहे।

https://youtu.be/dr3jj-DCyg0?si=42R28OLxl0rFuEXn

स्कूल के चेयरमैन श्री किशोर कुमार साहू, डायरेक्टर श्री दिलीप कुमार साहू, प्राचार्य श्री डी. एस. राव, उप-प्राचार्या श्रीमती कीर्ति हैरिट, तथा हेड मास्टर श्री जगजीत सिंह भट्टी ने छात्रों और शिक्षकों की कड़ी मेहनत की सराहना करते हुए सभी प्रोजेक्ट्स को प्रेरणादायक बताया।

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में अभिभावकों ने भाग लिया और बच्चों की प्रस्तुतियों की भूरी-भूरी प्रशंसा की।

https://youtu.be/gmln-BvgzHk?si=aXJi2kRXvpG2mIGn

प्रदर्शनी ने विद्यार्थियों को शोध, नवाचार और कला के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए नया आत्मविश्वास प्रदान किया।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन