रायगढ़ : राज्यपाल रमेन डेका रायगढ़ दौरे पर
Vivek Sahu
Fri, Feb 20, 2026
रायगढ़ ( न्यूज़ उड़ान ) छत्तीसगढ़ के राज्यपाल रमेनडेका 20 एवं 21 फरवरी को रायगढ़ जिले के प्रवास पर रहेंगे। जारी दौरा कार्यक्रम के अनुसार वे 20 फरवरी को शाम 6.30 बजे महासमुंद से प्रस्थान कर रात्रि 8.30 बजे रायगढ़ सर्किट हाउस पहुंचेंगे। यहां उनका रात्रि विश्राम निर्धारित है। 21 फरवरी शनिवार को प्रातः 9.30 बजे राज्यपाल डेका सर्किट हाउस, रायगढ़ से आर्ष गुरुकुल आश्रम, तुरंगा (पुसौर) के लिए प्रस्थान करेंगे। प्रातः 10 बजे वे “स्वामी श्रद्धानंद बलिदान महोत्सव एवं राष्ट्र रक्षा महायज्ञ” कार्यक्रम में शामिल होंगे। कार्यक्रम के उपरांत राज्यपाल बिलासपुर के लिए प्रस्थान करेंगे।
Tags :
विज्ञापन
विज्ञापन
जरूरी खबरें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन