Thursday 23rd of April 2026

ब्रेकिंग

राष्ट्रीय मजदूर कांग्रेस कोरबा का जिला महासचिव सुख सागर दास की नियक्ति ।

विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल, द्वारा हाल ही में Lenskart से जुड़े विवादित मामलों को लेकर विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल कोरबा

सजग कोरबा – सतर्क कोरबा" अभियान के तहत कोरबा पुलिस की कार्यवाही। बालको पुलिस की त्वरित कार्यवाही।

Breaking news कोरबा में सनसनीखेज वारदात: पति ने पत्नी की हत्या की, आरोपी गिरफ्तार

जनसमस्याओं के त्वरित निराकरण और योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन के कलेक्टर ने दिए निर्देश।

कोरबा : KCC में शासकीय कन्या उ. मा. वि. साड़ा कोरबा के विद्यार्थियों का शैक्षणिक भ्रमण ।

कोरबा( न्यूज उड़ान ) शिक्षण समिति द्वारा संचालित एवं अटल बिहारी बाजपेयी विश्वविद्यालय, बिलासपुर द्वारा मान्यता प्राप्त, घंटाघर बुधवारी मार्ग पर स्थित, कोरबा कम्प्यूटर महाविद्यालय जो कि (KCC) के नाम से उर्जा धानी कोरबा में प्रसिद्ध है।

शासकीय कन्या उ. मा. वि. साड़ा कोरबा के छात्र/छात्राएँ, व्याख्याता अनिल शर्मा के निर्देशन में, RMSA के तहत संचालित, व्यवसायिक पाठ्यक्रम आई टी में अध्ययनरत् विद्यार्थियों को कैरियर एवं आई टी के क्षेत्र में वर्तमान में डिग्री एवं डिप्लोमा कोर्स की जानकारी के अलावा कम्प्यूटर विषय की गहन जानकारी जो कि उनके आने वाले भविष्य में मददगार होंगे।

महाविद्यालय के शिक्षक सुरभि राठौर, सुरभि कुण्डू एवं रीना लहरे द्वारा दी गई ।

इस शैक्षणिक भ्रमण में महाविद्यालय के निर्देशक राजेश अग्रवाल के द्वारा आने वाले समय में आई टी के क्षेत्र में विद्यार्थियों के क्या भविष्य है इस संबंध में विस्तार पूर्वक जानकारी दी गई।

उपरोक्त प्रशिक्षण के दौरान लगभग 115 विद्यार्थी उपस्थित रहे तथा विद्यार्थियों को कम्प्यूटर लैब, सेमीनार हॉल, लायब्रेरी एवं अन्य कक्षों का भ्रमण कराया गया तथा कम्प्यूटर लैब में छात्रों को कम्प्यूटर लैंग्वेज एवं विभिन्न सॉफ्टवेयर की जानकारी रोचक तरीके से दी गई।

शैक्षणिक भ्रमण में महाविद्यालय परिवार के सभी शिक्षकगणों एवं अन्य कर्मचारियों का विशेष सहयोग रहा।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन