कोरबा : ग्राम खरमोरा वार्ड नंबर 35 में बह रही है राम नाम की गंगा।
Vivek Sahu
Thu, Feb 12, 2026

कोरबा( न्यूज उड़ान )औद्योगिक क्षेत्र से लगा हुआ ग्राम खरमोरा में अखंड नवधा रामायण की गंगा बह रही है उक्त आयोजन 5/2/2026से प्रारम्भ हुई है।
जो कि नौ दिन तक चलेगा जहाँ प्रतिदिन दूर दूर से रामायण मंडली अपना भजन प्रस्तुत कर रहे हैं।
जिसे सुनने के लिए क्षेत्र के श्रद्धालुओं का आना हो रहा है, उक्त आयोजन में प्रतिदिन प्रातःकालीन एवं सायंकालीन पूजन भव्य आरती भागवताचार्य कृष्ण कुमार द्विवेदी के द्वारा कराया जा रहा है।
नवधा रामायण के मुख्य आचार्य पंडित रामेश्वर प्रसाद द्विवेदी मुख्य पुजारी स्वामी जगन्नाथ मंदिर दादर खुर्द है,, समस्त ग्रामवासियों ने उक्त आयोजन में ज्यादा से ज्यादा श्रद्धालुओं को को आने एवं पुण्य लाभ अर्जित करने का निवेदन किया है,,।।
Tags :
विज्ञापन
विज्ञापन
जरूरी खबरें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन