कोरबा : चैत्र नवरात्र मां सर्वमंगला के दरबार में आस्ट्रेलिया और अमेरिकी भक्तों के नाम जले ज्योति कलश। मां सर्वमंगला मंदिर, मां
Vivek Sahu
Fri, Mar 20, 2026
कोरबा( न्यूज उड़ान) हिंदू नव वर्ष प्रतिपदा के पहले दिन गुरुवार को देवी दरबार मनोकामना ज्योति कलश से रोशन होने लगे हैं।
हर साल की तरह मां सर्वमंगला मंदिर सर्वाधिक 8 मनोकामना ज्योति कलश प्रज्जवलित किए गए हैं।
जिसमें तेल ज्योति कलश 7200 व घृत ज्योति कलश 800 हैं।
खास बात यह है कि जिला, प्रदेश व देश के साथ ही विदेश में रहने वाले भक्तों के नाम भी मनोकामना ज्योति कलश में शामिल हैं।

जिन विदेशी भक्तों के नाम मनोकामना ज्योति कलश जलवाए गए हैं उनमें फिलिप्स एरिजोना अमेरिका, एसबर्म अमेरिका, जार्ज स्ट्रीट आस्ट्रेलिया, एव न्यू साउथवेल सिडनी से हैं।
मां सर्वमंगला मंदिर के पुरोहित नमन कुमार पाण्डेय उर्फ नन्हा ने बताया कि इस बार 3 विदेशी भक्तों के साथ ही 7200 तेल ज्योति व 800 घृत ज्योति कलश प्रज्जवलित किए गए है।
जो भक्त मंदिर पहुंचे थे वे अपने अपने ज्योति कलश की पूजा कर जलाए।

जो नहीं पहुंच पाए थे उनके नाम के ज्योति कलश को मंदिर प्रबंधन द्वारा प्रज्जवलित कर दिया गया है।
इसके पूर्व मंदिर के बैगा व पुजारी द्वारा विधान के साथ मंदिर में मुख्य ज्योति कलश को जलाया गया।
उसके बाद मंदिर में रखे अन्य ज्योति कलश को प्रज्जवलित किया गया।
उन्होंने बताया कि मंदिर आने वाले में श्रद्धालुओं की सुविधा का ध्यान रखा गया।
मंदिर में देवी मां के भक्तों द्वारा पहले ही दिन से सार्वजनिक रूप से भोग भंडारे की व्यवस्था की गई है।
पीने के पानी की सुविधा व पार्किंग को व्यवस्थित कर लिया गया है।
यह व्यवस्था नवमी (27 मार्च) तक मंदिर में रहेगी।
जिससे दूर दूर से आने वाले भक्तों को परेशान नहीं होना पड़ेगा।

मंदिरों में सुबह से ही शुरू हुए पूजा और अनुष्ठान ।
मां सर्वमंगला मंदिर के साथ ही इस बार मां भवानी मंदिर दरीं रोड के साथ ही महिषासुर मर्दिनी मंदिर पाली में भक्तों द्वारा ज्योति कलश जलवाए गए हैं।
दोनों ही मंदिरों में इस बार 3100-3100 भक्तों के नाम ज्योति कलश जल रहे हैं।
इसी तरह मां मड़वारानी मंदिर नीचे व पहाड़ उपर पर भी भक्तों ने बड़ी संख्या में मनोकामना ज्योति कलश जलवाकर देवी मां का आशीर्वाद चाहते हैं।
चैत्र नवरात्रि का पहला होने के बाद भी प्रमुख मंदिरों में भक्तों की संख्या अधिक रही।
मंदिरों में सुबह से ही पूजा अनुष्ठान शुरू हो गया था, वहीं देवी मां के दर्शन के लिए मंदिर को सुबह से ही खोल दिया गया है।
Tags :
विज्ञापन
विज्ञापन
जरूरी खबरें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन