Wednesday 29th of April 2026

ब्रेकिंग

GDC Doongi Organizes Unity March and Marathon under Nasha Mukt Bharat Abhiyan

Meritorious Students Felicitated at PM SHRI HSS Fatehpur.

Mega Parent-Teacher Meeting Successfully Conducted Across Schools in District Rajouri.

सजग कोरबा, सतर्क कोरबा अभियान के तहत बालको थाना में मैत्री हेल्पलाइन कार्यशाला आयोजित।

सिंहितराई पावर प्लांट हादसे पर दुख जताया,सुरक्षा के प्रति प्रतिबद्धता दोहराई - अनिल अग्रवाल।

कोरबा : सड़क सुरक्षा के प्रति जिला प्रशासन सख्त। कलेक्टर ने दुर्घटनाजन्य स्थलों को सुधारने के दिए निर्देश।

सड़क सुरक्षा के प्रति जिला प्रशासन सख्त।

कलेक्टर ने दुर्घटनाजन्य स्थलों को सुधारने के दिए निर्देश।

सड़कों की सफाई और वाहन चालकों के नेत्र परीक्षण हेतु विशेष शिविर लगाने के निर्देश।

डस्ट उड़ने वाले मार्गों पर पानी छिड़काव के निर्देश।

कोरबा (न्यूज उड़ान )

जिले में सड़क सुरक्षा को उच्च प्राथमिकता देते हुए आज कलेक्टर कुणाल दुदावत की अध्यक्षता में जिला स्तरीय सड़क सुरक्षा समिति की बैठक आयोजित की गई।

बैठक में सड़क दुर्घटना नियंत्रण एवं सुधारात्मक उपायों पर विस्तृत चर्चा की गई।

कलेक्टर ने संबंधित विभागों को सड़क दुर्घटनाओं पर प्रभावी नियंत्रण के लिए आवश्यक कदम उठाने के निर्देश दिए।

बैठक में पुलिस विभाग, पीडब्ल्यूडी, राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण, परिवहन विभाग तथा एसईसीएल, बालको सहित विभिन्न औद्योगिक प्रतिष्ठानों के अधिकारी उपस्थित रहे।

परिवहन अधिकारी विवेक सिन्हा ने बताया कि जिले में पिछले तीन वर्षों की सड़क दुर्घटना के आंकड़ों का विश्लेषण कर 18 प्रमुख ब्लैक स्पॉट तथा 3 ग्रे स्पॉट चिन्हित किए गए हैं।

इन स्थानों पर बार-बार होने वाली दुर्घटनाओं को देखते हुए तत्काल सुधार कार्यों की आवश्यकता है।

संयुक्त निरीक्षण दल की रिपोर्ट की समीक्षा करते हुए कलेक्टर श्री दुदावत ने निर्देश दिया कि सभी चिन्हित ब्लैक स्पॉट पर सड़क चौड़ीकरण, रंबल स्ट्रिप, क्रैश बैरियर, चेतावनी संकेतक, स्ट्रीट लाइट, पेड़ कटाई तथा सोल्डर फिलिंग जैसे कार्य समयबद्ध रूप से पूर्ण किए जाएँ।

कलेक्टर ने कहा कि संयुक्त निरीक्षण में कई स्थानों पर क्षतिग्रस्त सड़क, असुरक्षित मोड़, पेड़ों की छाया से प्रभावित दृश्यता, अतिक्रमण, सड़क किनारे उगी झाड़ियाँ तथा कोयला एवं फ्लाईऐश जमाव जैसी समस्याएँ चिन्हित की गई हैं।

उन्होंने निर्देश दिया कि छोटी कमियों को एक सप्ताह में तथा बड़े कार्यों को मार्च माह तक हर हाल में पूरा किया जाए।

एसईसीएल, बालको एवं अन्य औद्योगिक इकाइयों द्वारा उपयोग किए जाने वाले कोल-डस्ट प्रभावित तथा भारी वाहनों के आवागमन वाले मार्गों की सफाई डेढ़ माह के भीतर मिशन मोड में कराने के निर्देश भी दिए गए।

इसके लिए पीडब्ल्यूडी को संबंधित मार्गों का निरीक्षण कर आवश्यक कार्यवाही तुरंत प्रारंभ करने के निर्देश दिए गए।

कलेक्टर ने भारी वाहनों के चालकों की आंखों की जांच को अत्यंत आवश्यक बताते हुए सभी सार्वजनिक उपक्रमों को नेत्र परीक्षण शिविर लगाने के निर्देश दिए।

उन्होंने स्पष्ट किया कि प्रत्येक छह माह में स्वास्थ्य विभाग के सहयोग से ट्रक, बस, ऑटो तथा अन्य व्यावसायिक वाहनों के चालकों का नियमित नेत्र परीक्षण अनिवार्य रूप से कराया जाए।

सड़क सुरक्षा सुधारों के तहत कलेक्टर ने निर्देशित किया कि सड़कों के दोनों ओर सोल्डर फिलिंग की जाए, दुर्घटना के कारण बनने वाले पेड़ हटाए जाएँ, महत्वपूर्ण मोड़ों का सुधार किया जाए, अतिक्रमण हटाया जाए तथा सड़क किनारे उगी झाड़ियाँ नियमित रूप से साफ की जाएँ।

कलेक्टर ने गोपालपुर-छुरीकला, बालको-धर्री डेम, कोयला एवं फ्लाईऐश परिवहन मार्गों पर नियमित पानी छिड़काव कराने तथा धूल नियंत्रण के लिए बालको मार्ग पर पानी टैंकरों की संख्या तीन से बढ़ाकर पाँच करने के निर्देश भी दिए।

रताखार-जोड़ा पुल क्षेत्र में लगातार हो रही दुर्घटनाओं को देखते हुए नगर निगम को तत्काल स्ट्रीट लाइट लगाने के निर्देश दिए गए।

साथ ही महत्वपूर्ण मार्गों पर सीसीटीवी कैमरे लगाए जाने हेतु आईसीसीसी द्वारा कार्य प्रारंभ न करने पर परिवहन अधिकारी को नोटिस जारी करने के निर्देश भी दिए गए।

प्रस्तुत रिपोर्ट में दर्शाए गए ब्लैक स्पॉट-जैसे मदनपुर घाट मोड़, लमना घाट, डूमरकछार, रंगोली चौक, उरगा-मडवारानी ओवरब्रिज, रताखार जोड़ा पुल मार्ग आदि में दुर्घटनाओं की पुनरावृत्ति को देखते हुए कलेक्टर ने कहा कि इन स्थानों पर सुधार कार्य अत्यंत आवश्यक है और इसे प्राथमिकता से पूरा किया जाएगा।

आम नागरिकों से ट्रैफिक नियमों के पालन की अपील

कलेक्टर कुणाल दुदावत ने कहा कि सड़क सुरक्षा केवल विभागीय विषय नहीं, बल्कि जनसहभागिता से ही अधिक प्रभावी बन सकती है।

उन्होंने सभी नागरिकों से अपील की कि वे ट्रैफिक नियमों का पालन करें, निर्धारित गति से वाहन चलाएँ तथा सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाने में सहयोग करें।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन