कोरबा : विकलांग चक़्कर लगा रहे है कलेक्टर कार्यलय का ।
Vivek Sahu
Tue, Mar 17, 2026
कोरबा (न्यूज उड़ान )जिला कार्यलय में विगत तीन वर्षो से घासी दास ट्राईसाईकिल के लिए जिला प्रशासन के पास चक़्कर काट रहा है l
तीन वर्ष पहले मिले ट्राईसाईकिल पर आग लग जाने से पूरी तरह से ट्राईसाईकिल जल चूका था जिसको जिला प्रशासन के पास जमा कर दिया उसके बाद से जिला प्रशासन के अधिकारी सिर्फ आश्वासन पर आश्वासन दे रहे हैंl

घासीदास ने बताया कि ट्राई साइकिल मिलने से काम पर जाने में आसानी होती थीl
घासीदास एक इलेक्ट्रिशियन का कार्य करता है उसी से अपने घर परिवार का जीवन यापन करता है।
इसी प्रकार उमरेली निवासी पुष्पेंद्र यादव की भीं स्ट्राइक साइकिल विगत 3 महीने से खराब हो चुकी है जिला प्रशासन के अधिकारी रिपेयरिंग करा कर देने की बात कह रहे हैं लेकिन पुष्पेंद्र यादव को अपने जीवन यापन दैनिक कार्य में काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है ।

ट्राई साइकिल मिलने से उसको अपनी दैनिक कार्यों में उपयोग कर जीवन को आसान बना लिया था लेकिन इलेक्ट्रिक ट्राई साइकिल खराब होने से घर से निकल पाना भी अब मुश्किल हो जा रहा है बरहाल देखना यह होगा कि जिला प्रशासन कब तक इन दोनों को ट्राई साइकिल मुहैया कर पाती है।
Tags :
विज्ञापन
विज्ञापन
जरूरी खबरें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन