जम्मू राजौरी : एकता का संदेश लेकर कंधे से कंधा मिलाकर दौड़े डीआईजी एसएसपी, डीसी राजौरी । - सरदार पटेल की 150वीं जयंती पर राजौरी में उत
Vivek Sahu
Sat, Nov 1, 2025
/जम्मू राजौरी/ न्यूज उड़ान
सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती के अवसर पर डीपीएल राजौरी सहित नगर के बीचों बीच से डन्नीधार किला राजौरी की ओर एक भव्य पदयात्रा ( रन फॉर यूनिटी) निकाली गई, जो वापिस डाक बंगला राजौरी पर संपन्न हुई।
डीपीएल राजौरी में पुलिस जवानों द्वारा मार्चपास कर पटेल जी को श्रद्धांजलि दी।
पटेल जयंती के उपलक्ष्य पर जिला राजौरी व पुंछ में जगह जगह तहसील व पुलिस थाना क्षेत्र, स्कूलों में राष्ट्रीय एकता पर कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे है।
जिसके चलते काफी उत्साह देखने को मिल रहा है। कार्यक्रम में राष्ट्रीय एकता का संदेश साथ रन फॉर यूनिटी, पेड़ पौधे लगाए जाएंगे।

शुक्रवार को भाजपा जिला इकाई राजौरी द्वारा भी पदयात्रा का आयोजन किया गया जिसमें जिसमें काफी संख्या में नेता , कार्यकर्ता मौजूद थे और एकता का संदेश दिया।
सीमावर्ती जिला राजौरी में रन फार यूनिटी (पदयात्रा) का नेतृत्व जम्मू-कश्मीर पुलिस डीआईजी राजौरी-पुंछ रेंज तेजिंदर सिंह, एसएसपी राजौरी गौरव शिवरकर और जिला उपयुक्त राजौरी अभिषेक शर्मा ने किया।
बच्चों, स्थानीय लोगों के साथ एकता की दौड़ लगाते हुए काफी उत्साह देखने को मिल रहा था। अधिकारी लोग कंधे से कंधा मिलाकर दौड़ रहे थे।
पदयात्रा में बड़ी संख्या में अधिकारियों, कर्मचारियों और नागरिकों ने भाग लिया। पूरे मार्ग में प्रतिभागियों ने राष्ट्रभक्ति के नारे लगाते हुए “एक भारत, श्रेष्ठ भारत” का संदेश दिया।
कार्यक्रम का उद्देश्य लौह पुरुष सरदार पटेल के आदर्शों को जन-जन तक पहुँचाना और राष्ट्रीय एकता की भावना को सशक्त बनाना था।
डीआईजी व डीसी राजौरी अपने संबोधन में स्कूली बच्चों व लोगों को राष्ट्रीय एकता व भाईचारे का संदेश दिया।
रन फॉर यूनिटी में भाग लेने वाले ( प्रतिभागियों) बच्चों व नागरिकों को प्रशासन द्वारा पुरस्कृत किया गया।
वहीं पटेल जयंती के उपलक्ष्य पर जिला पुलिस लाइन राजौरी में सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती पर अधिकारियों , जवानों अन्य नागरिकों श्रद्धांजलि अर्पित की गई। कार्यक्रम में अधिकारियों ने एकता का संदेश दिया।
वहीं दूसरी सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती पर भारतीय जनता पार्टी कार्यालय राजौरी से जिला इकाई द्वारा शहर की और नेताओं व कार्यकर्ताओं द्वारा (रन फार यूनिटी) पदयात्रा निकल भाईचारे व एकता का संदेश दिया। इस पदयात्रा में काफी संख्या में महिला नेता,कार्यकर्ता भी उपस्थित थीं।
....
फोटो कैप्शन:
डीआईजी तेजिंदर सिंह, एसएसपी गौरव शिवरकर और डीसी अभिषेक शर्मा अन्य एकता की दौड़ लगाते हुए
- फोटो 02 कैप्शन
भाजपा जिला इकाई राजौरी द्वारा रन फार यूनिटी में नेता - कार्यकर्ता
Tags :
विज्ञापन
विज्ञापन
जरूरी खबरें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन