Tuesday 28th of April 2026

ब्रेकिंग

GDC Doongi Organizes Unity March and Marathon under Nasha Mukt Bharat Abhiyan

Meritorious Students Felicitated at PM SHRI HSS Fatehpur.

Mega Parent-Teacher Meeting Successfully Conducted Across Schools in District Rajouri.

सजग कोरबा, सतर्क कोरबा अभियान के तहत बालको थाना में मैत्री हेल्पलाइन कार्यशाला आयोजित।

सिंहितराई पावर प्लांट हादसे पर दुख जताया,सुरक्षा के प्रति प्रतिबद्धता दोहराई - अनिल अग्रवाल।

कोरबा : बजट 2026 से विकसित भारत @2047 को मिलेगी नई रफ्तार — कोसाबाड़ी मंडल भाजपा का भव्य जन-जागरूकता महाअभियान।

कोरबा( न्यूज उड़ान )देश को विकसित भारत @2047 के लक्ष्य तक पहुँचाने की दिशा में एक ऐतिहासिक और दूरदर्शी पहल के रूप में केंद्रीय बजट 2026 यशस्वी वित्त मंत्री माननीय श्रीमती निर्मला सीतारमण जी द्वारा प्रस्तुत किया गया है।

यह बजट न केवल देश की आर्थिक व्यवस्था को मजबूती प्रदान करता है, बल्कि गरीब, युवा, महिला और किसान के सर्वांगीण उत्थान को केंद्र में रखकर तैयार किया गया एक सशक्त विकास-पत्र है।

बजट 2026 में रोजगार सृजन को बढ़ावा, औद्योगिक विकास को नई गति, बुनियादी ढांचे के विस्तार, स्वास्थ्य सेवाओं के सुदृढ़ीकरण तथा शिक्षा के क्षेत्र में व्यापक सुधारों की स्पष्ट दिशा प्रस्तुत की गई है।

इन्हीं महत्वपूर्ण विषयों पर आमजन को जागरूक करने और केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों को जन-जन तक पहुँचाने के उद्देश्य से भारतीय जनता पार्टी कोसाबाड़ी मंडल के नेतृत्व में दशहरा मैदान, बुधवारी वार्ड क्रमांक 24 में भव्य जन-जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है।

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं, जनप्रतिनिधियों एवं नागरिकों की सहभागिता अपेक्षित है।

कार्यक्रम के मुख्य वक्ता श्री नरेंद्र देवांगन ने कहा कि बजट 2026 आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को धरातल पर उतारने की मजबूत नींव रखता है। यह बजट युवाओं के लिए रोजगार और स्वरोजगार के नए अवसर सृजित करने, ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सुदृढ़ बनाने तथा किसान कल्याण को प्राथमिकता देने वाला दूरदर्शी दस्तावेज है। उन्होंने कहा कि समाज के सभी वर्गों, विशेषकर पिछड़ा वर्ग और वंचित तबकों के सशक्तिकरण की स्पष्ट झलक इस बजट में देखने को मिलती है और विकसित भारत @2047 के लक्ष्य की ओर यह एक निर्णायक कदम है।

कोसाबाड़ी मंडल अध्यक्ष डॉ. राजेश राठौर ने बजट 2026 को देश की आर्थिक मजबूती का स्पष्ट रोडमैप बताते हुए कहा कि यह बजट कोरबा सहित पूरे छत्तीसगढ़ के विकास को नई दिशा देगा। उन्होंने कहा कि युवाओं, महिलाओं और किसानों के लिए किए गए प्रावधान समाज में सकारात्मक बदलाव लाने वाले हैं।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के विकसित भारत @2047 के संकल्प को यह बजट नई गति प्रदान करता है और प्रत्येक कार्यकर्ता का दायित्व है कि वे बजट की उपलब्धियों और जनहितकारी योजनाओं को घर-घर तक पहुँचाएँ।

पिछड़ा वर्ग मोर्चा जिला अध्यक्ष डॉ. विजय राठौर ने कहा कि बजट 2026 सामाजिक समरसता और समावेशी विकास की भावना को मजबूत करता है।

शिक्षा और कौशल विकास के माध्यम से आत्मनिर्भर समाज की नींव रखने वाले इस बजट से पिछड़ा वर्ग एवं वंचित समाज को नए अवसर मिलेंगे।

उन्होंने कहा कि स्वरोजगार और रोजगार के अवसरों में वृद्धि से आर्थिक सशक्तिकरण को बल मिलेगा और विकसित भारत @2047 के लक्ष्य को प्राप्त करने में यह बजट निर्णायक भूमिका निभाएगा।

कार्यक्रम में पार्षद पंकज देवांगन, राकेश वर्मा, मुकुंद कंवर, प्रताप सिंह कंवर, मंडल महामंत्री श्री मिलाप राम बरेठ श्री पुनि राम साहू श्री अर्जुन गुप्ता,स्वाति कश्यप, संजू शर्मा, पंकज सोनी, श्री पवन सिन्हा रामकुमार त्रिपाठी, वैष्णो, पुष्पलता साहू, श्रीधर द्विवेदी, सरस्वती पटेल श्रीमती मीरा सोनी तेरस दास दीवान, राजमोहनी भगत ,श्री संतोष केवट, नीरज ठाकुर सरिता महंत दीनू महाराज, अजय वैष्णव,शिव जायसवाल , गिरधारी रजक धरम पाल सोलंकी श्री विलास बुटोलिया अप्पू सिंह, श्री रितेश साहु गणेश भवसागर,लक्ष्मी, हेमंत चंद्रा लीला राम पटेल श्याम साहू सुरेंद्र राजवाड़े, संतोषी लेदर की गरिमामयी उपस्थिति रही।

इस अवसर पर वक्ताओं द्वारा यह भी रेखांकित किया जाएगा कि बजट 2026 केवल आंकड़ों का दस्तावेज नहीं, बल्कि आने वाले वर्षों में भारत को आर्थिक, सामाजिक और औद्योगिक रूप से विश्व पटल पर सशक्त बनाने की सुनियोजित रणनीति है।

कार्यक्रम के माध्यम से आम नागरिकों को बजट की प्रमुख योजनाओं, लाभकारी प्रावधानों और विकास के अवसरों की जानकारी देकर राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भागीदारी के लिए प्रेरित किया जाएगा।

अंत में कोसाबाड़ी मंडल अध्यक्ष डॉ. राजेश राठौर ने मंडल क्षेत्र के सभी प्रदेश, जिला एवं मंडल पदाधिकारी, पार्षदगण, मोर्चा-प्रकोष्ठ पदाधिकारी, शक्ति केंद्र संयोजक-सह संयोजक, बूथ अध्यक्ष, सक्रिय कार्यकर्ता एवं ज्येष्ठ-श्रेष्ठ कार्यकर्ताओं से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर इस जन-जागरूकता महाअभियान को ऐतिहासिक रूप से सफल बनाने की अपील की।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन