Wednesday 29th of April 2026

ब्रेकिंग

GDC Doongi Organizes Unity March and Marathon under Nasha Mukt Bharat Abhiyan

Meritorious Students Felicitated at PM SHRI HSS Fatehpur.

Mega Parent-Teacher Meeting Successfully Conducted Across Schools in District Rajouri.

सजग कोरबा, सतर्क कोरबा अभियान के तहत बालको थाना में मैत्री हेल्पलाइन कार्यशाला आयोजित।

सिंहितराई पावर प्लांट हादसे पर दुख जताया,सुरक्षा के प्रति प्रतिबद्धता दोहराई - अनिल अग्रवाल।

कोरबा : निर्धारित समय-सीमा में पूर्ण करें निर्माण कार्य : कुणाल दुदावत।

निर्धारित समय-सीमा में पूर्ण करें निर्माण कार्य : कुणाल दुदावत।

कलेक्टर ने स्वास्थ्य सुविधाओं वाले भवनों के निर्माण की प्रगति की समीक्षा की।

ठेकेदारों और पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों को दिए निर्देश।

कोरबा (न्यूज उड़ान) कलेक्टर कुणाल दुदावत ने आज जिला खनिज न्यास अंतर्गत स्वीकृत स्वास्थ्य विभाग के कार्यों की समीक्षा करते हुए लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों और संबंधित ठेकेदारों को निर्देशित किया कि स्वास्थ्य विभाग से जुड़े भवन निर्माण तथा अन्य अधोसंरचना के कार्यों को गुणवत्ता के साथ तय समय-सीमा के भीतर सुनिश्चित किया जाए।

उन्होंने कई माह बीतने के बाद भी अनेक स्थानों के कार्यों में प्रगति नहीं होने पर नाराजगी व्यक्त करते हुए सख्त निर्देश दिए कि अतिरिक्त मजदूर लगाकर निर्धारित समय में कार्य पूरा किया जाए।

समय-सीमा समाप्त होने के बाद भी कार्य पूर्ण नहीं होने पर आवश्यक कार्यवाही की चेतावनी भी दी गई है।

कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित समीक्षा बैठक में कलेक्टर श्री दुदावत ने पीडब्ल्यूडी के ईई जी. आर. जांगड़े, एसडीओ तथा सब-इंजीनियरों की उपस्थिति में जिला खनिज न्यास अंतर्गत स्वीकृत स्वास्थ्य विभाग के लगभग 30 निर्माणाधीन भवनों की प्रगति की समीक्षा की।

उन्होंने विभिन्न स्थानों में कार्य ले चुके ठेकेदारों को निर्देशित किया कि कार्य लेने के बाद अनावश्यक लेटलतीफ़ी बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए इन भवनों का निर्माण किया जा रहा है, इसलिए इन्हें समय पर पूरा करना आवश्यक है, ताकि लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मिल सकें। उन्होंने निर्देश दिया कि बारिश से पहले सभी कार्य पूर्ण कर लिए जाएं तथा कार्य में किसी प्रकार की देरी न हो।

कलेक्टर ने कहा कि ठेकेदारों के बिल भुगतान या भवन निर्माण संबंधी किसी भी समस्या के बारे में अवगत कराएं, ताकि उनका निराकरण शीघ्र किया जा सके।

उन्होंने यह भी निर्देश दिए कि सभी स्वास्थ्य केंद्रों में पानी की उपलब्धता सुनिश्चित करने हेतु बोर एवं टाइल्स लगाया जाना अनिवार्य है।

कलेक्टर ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र लालपुर, माचाडोली, अमलीकुंडा, सेमरा, चाकाबुड़ा सहित अन्य स्थानों के भवनों के निर्माण कार्यों की समीक्षा करते हुए ठेकेदारों को अतिरिक्त मजदूर लगाकर कार्य की गति बढ़ाने के निर्देश दिए।

उन्होंने सभी कार्यों को पारदर्शिता एवं गुणवत्ता के साथ पूर्ण करने पर जोर दिया। साथ ही चिर्रा–श्यांग मार्ग की भी समीक्षा कर निर्धारित समय-सीमा में कार्य पूर्ण करने के निर्देश ठेकेदार को दिए।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन