Monday 27th of April 2026

ब्रेकिंग

कोरबा के शिवपुर फुलवारीपारा में मिली 368 वर्ष पुरानी पांडुलिपि। *“ज्ञानभारतम” एप से किया गया डिजिटल संरक्षण। भाषाविद आ

सतर्क कोरबा” अभियान के तहत रात्रि गश्त में सख्ती। रात में संदिग्ध रूप से घूमने वालों पर पुलिस की कड़ी नजर। 15 दिन में

कटघोरा पुलिस की बड़ी कार्यवाही अवैध शराब पर सख्ती, नेशनल हाईवे स्थित कंचन ढाबा सील।

आदिवासी विकास परिषद छह एजेंडों पर करेगी काम। अभियान की जानकारी देते आविप के पदाधिकारी।

कलम के प्रहरी स्व. पासवान व स्व. विजय सिंह की स्मृति में कोरबा प्रेस क्लब का ब्लड डोनेशन एवं हेल्थ कैंप आज।

कोरबा : कलेक्टर ने धान उपार्जन केंद्र बरपाली का किया औचक निरीक्षण।

कलेक्टर ने धान उपार्जन केंद्र बरपाली का किया औचक निरीक्षण।

खरीदी में पारदर्शिता सुनिश्चित करने और बिचौलियों पर रोक लगाने के दिए निर्देश।

किसानों से चर्चा कर खरीदी व्यवस्था की ली जानकारी।

कोरबा( न्यूज उड़ान )

कलेक्टर कुणाल दुदावत ने आज खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 के अंतर्गत कोरबा विकासखंड के ग्राम बरपाली स्थित धान उपार्जन केंद्र का औचक निरीक्षण किया।

उन्होंने केंद्र में पहुंचे किसानों के धान की नमी और गुणवत्ता को स्वयं परखकर खरीदी की स्थिति का जायजा लिया।

निरीक्षण के दौरान उन्होंने किसानों से केंद्र में उपलब्ध सुविधाओं और व्यवस्थाओं के बारे में जानकारी ली।

कलेक्टर श्री दुदावत ने ग्राम डोंगरीभागठा के किसान श्री उमेंद सिंह, नारायण सिंह से संवाद भी किया। किसान ने बताया कि उन्होंने निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार टोकन कटाया था और आज बिना किसी परेशानी के अपना धान बेच पा रहे हैं।

कलेक्टर ने संतोष व्यक्त करते हुए अधिकारियों को निर्देशित किया कि उपार्जन केंद्रों पर वास्तविक एवं पात्र किसानों से ही धान की खरीदी सुनिश्चित की जाए और किसी भी स्थिति में बिचौलियों को बढ़ावा न दिया जाए।

उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि उपार्जन केंद्र में आने वाले धान की अनिवार्य रूप से पलटी कराकर ढेरी लगाई जाए तथा नमी की जांच के बाद ही खरीदी की जाए।

पुराने, अवमानक एवं अनुपयोगी धान की खरीदी पर पूर्णतः रोक रहेगी। कलेक्टर ने कहा कि धान बेचने आने वाले किसानों को किसी भी प्रकार की कठिनाई न हो, इसके लिए सभी सजग रहें।

निरीक्षण के दौरान निगम आयुक्त श्री आशुतोष पांडे, अपर कलेक्टर श्री देवेंद्र पटेल, एसडीएम कोरबा श्री सरोज महिलांगे सहित अन्य विभागीय अधिकारी उपस्थित थे।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन