Thursday 23rd of April 2026

ब्रेकिंग

राष्ट्रीय मजदूर कांग्रेस कोरबा का जिला महासचिव सुख सागर दास की नियक्ति ।

विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल, द्वारा हाल ही में Lenskart से जुड़े विवादित मामलों को लेकर विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल कोरबा

सजग कोरबा – सतर्क कोरबा" अभियान के तहत कोरबा पुलिस की कार्यवाही। बालको पुलिस की त्वरित कार्यवाही।

Breaking news कोरबा में सनसनीखेज वारदात: पति ने पत्नी की हत्या की, आरोपी गिरफ्तार

जनसमस्याओं के त्वरित निराकरण और योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन के कलेक्टर ने दिए निर्देश।

कोरबा : मुख्यमंत्री श्री साय ने रामपुर चौक में वीर शहीद सीताराम कंवर की प्रतिमा का किया अनावरण।

कोरबा( न्यूज उड़ान )मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय आज एक दिवसीय प्रवास पर कोरबा पहुंचे।

अपने प्रवास के दौरान उन्होंने कटघोरा के रामपुर चौक स्थित वीर शहीद सीताराम कंवर जी की प्रतिमा का अनावरण किया।

इस अवसर पर उन्होंने शहीद सीताराम कंवर के छायाचित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की तथा पूजा-अर्चना कर आशीर्वाद प्राप्त किया।

कंवर समाज के प्रतिनिधियों ने मुख्यमंत्री को पारंपरिक अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया और समाज की ओर से धन्यवाद ज्ञापित किया।

मुख्यमंत्री श्री साय ने इस अवसर पर उपस्थित आमजनता से आत्मीय संवाद किया और क्षेत्र की आवश्यकताओं तथा विकास कार्यों की जानकारी भी प्राप्त की।

उन्होंने नागरिकों का कुशलक्षेम जाना और स्थानीय युवाओं को समाज व राज्य के निर्माण में सक्रिय भागीदारी के लिए प्रेरित किया।

इस दौरान विधायक कटघोरा श्री प्रेमचंद पटेल, विधायक पाली-तानाखार श्री तुलेश्वर हीरा सिंह मरकाम, महापौर श्रीमती संजू देवी राजपूत, जिला पंचायत अध्यक्ष श्री पवन सिंह, पुलिस महानिरीक्षक (आईजी) श्री संजीव शुक्ला, कलेक्टर श्री अजीत वसंत, वरिष्ठ समाजसेवी श्री अशोक चावलानी सहित अन्य जनप्रतिनिधि, अधिकारीगण, कंवर समाज के पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन