Tuesday 28th of April 2026

ब्रेकिंग

GDC Doongi Organizes Unity March and Marathon under Nasha Mukt Bharat Abhiyan

Meritorious Students Felicitated at PM SHRI HSS Fatehpur.

Mega Parent-Teacher Meeting Successfully Conducted Across Schools in District Rajouri.

सजग कोरबा, सतर्क कोरबा अभियान के तहत बालको थाना में मैत्री हेल्पलाइन कार्यशाला आयोजित।

सिंहितराई पावर प्लांट हादसे पर दुख जताया,सुरक्षा के प्रति प्रतिबद्धता दोहराई - अनिल अग्रवाल।

कोरबा : कैबिनेट मंत्री श्री लखनलाल देवांगन ने किया पाली महोत्सव का शुभारंभ, जिले की समृद्ध विरासत को दी नई पहचान।

कैबिनेट मंत्री श्री लखनलाल देवांगन ने किया पाली महोत्सव का शुभारंभ, जिले की समृद्ध विरासत को दी नई पहचान।

पाली महोत्सव क्षेत्रवासियों के गौरव और सांस्कृतिक पहचान का प्रतीक:- मंत्री श्री लखन लाल देवांगन।

कोरबा (न्यूज उड़ान ) महाशिवरात्रि पर्व के पावन अवसर पर ग्राम केराझरिया में आयोजित दो दिवसीय पाली महोत्सव का शुभारंभ छत्तीसगढ़ शासन के उद्योग, वाणिज्य, श्रम, आबकारी व सार्वजिनक उपक्रम मंत्री श्री लखनलाल देवांगन सहित अन्य अतिथियों ने दीप प्रज्वलन कर किया।

इस अवसर पर उन्होंने क्षेत्रवासियों को महाशिवरात्रि की बधाई देते हुए कामना की कि भोलेनाथ सभी भक्तों की मनोकामनाएँ पूर्ण करें, सबके जीवन में सुख, शांति और समृद्धि प्रदान करें तथा देश में सद्भाव और आध्यात्मिक ऊर्जा का संचार बना रहे।

सभी लोगों के घर परिवार सहित देश दुनिया के समृद्धि की कामना की।

कैबिनेट मंत्री श्री देवांगन ने कहा कि आज पूरा देश शिवमय वातावरण में डूबा हुआ है। चारों ओर भगवान शिव की भक्ति और श्रद्धा का अद्भुत दृश्य देखने को मिल रहा है।

महाशिवरात्रि केवल धार्मिक आस्था का पर्व नहीं, बल्कि सामाजिक एकता और सांस्कृतिक परंपराओं को सहेजने का भी अवसर है। ऐसे आयोजनों से कला, संस्कृति और प्रतिभाओं को मंच मिलता है तथा स्थानीय स्तर पर सामाजिक समरसता को बढ़ावा मिलता है।

उन्होंने कहा कि पाली का ऐतिहासिक शिव मंदिर छत्तीसगढ़ की संस्कृति और विरासत का महत्वपूर्ण हिस्सा है।

जिला प्रशासन द्वारा हर्षोल्लास के साथ पाली महोत्सव का भव्य आयोजन किया जाता है जिससे यहाँ की संस्कृति को अलग पहचान मिल रही है।

उन्होंने कहा कि आज पाली के शिव मंदिर घाट पर भव्य दीपदान का आयोजन किया गया, जहाँ श्रद्धालुओं ने दीप प्रज्वलित कर वातावरण को आलोकित किया।

इसके साथ ही माँ गंगा की पावन आरती, भगवान शिव की दिव्य आरती तथा श्री राम आरती अत्यंत श्रद्धा और उल्लास के साथ संपन्न हुई।

कार्यक्रम के दौरान भव्य आतिशबाज़ी ने पूरे परिसर को रोशनी और उत्साह से भर दिया। श्रद्धालुओं की भारी उपस्थिति और भक्ति-भाव से पूरा वातावरण भक्तिमय हो उठा।

कैबिनेट मंत्री श्री लखनलाल देवांगन ने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय एवं उपमुख्यमंत्री श्री अरुण साव ने भी जिलेवासियों को पाली महोत्सव की शुभकामनाएं दी है।

पाली महोत्सव का आयोजन इस क्षेत्र के लोगों के गौरव से जुड़ा है। जिसे हमें अक्षुण्ण बना के आगे बढ़ना है।

इसे भव्य रूप से मनाते हुए राष्ट्रीय और स्थानीय कलाकारों को अवसर दिया जाता है। उन्होंने कलाकारो का मनोबल बढ़ाते हुए लोगों का आनंदित करने के लिए कहा साथ ही इस भव्य कार्यक्रम के लिए जिला प्रशासन को धन्यवाद दिया।

विधायक कटघोरा श्री प्रेमचंद पटेल ने कहा कि महाशिवरात्रि का पावन पर्व पूरे क्षेत्र में अत्यंत श्रद्धा, उत्साह और भव्यता के साथ मनाया जाता है।

भगवान महादेव हमारे देश की आस्था, परंपरा और सांस्कृतिक विरासत के अभिन्न अंग हैं। यह पर्व हमें आध्यात्मिक ऊर्जा के साथ-साथ सामाजिक एकता और समरसता का संदेश भी देता है।

उन्होंने कहा कि हम सभी की यह कामना है कि समाज में आपसी भाईचारा, प्रेम और सौहार्द्र बना रहे।

सभी लोग परिवार की तरह मिल-जुलकर रहें और क्षेत्र के विकास में सक्रिय सहभागिता निभाएँ। सामूहिक प्रयासों और सकारात्मक सोच से ही हमारा क्षेत्र, प्रदेश और देश निरंतर प्रगति के पथ पर अग्रसर रहेगा।

पाली तानाखार विधायक श्री तुलेश्वर मरकाम ने कहा कि आज पूरा देश शिव की भक्ति में लीन है। शिव की नगरी पाली में इस अवसर पर पाली महोत्सव का आयोजन किया गया है।

उन्होंने आमजनों को कार्यक्रम का लुत्फ उठाने का आग्रह करते हुए कहा कि यह आप सभी का कार्यक्रम है। आप सभी कार्यक्रम की रौनकता बढ़ाते हुए आंनद लें।

कलेक्टर श्री कुणाल दुदावत ने स्वागत भाषण के माध्यम से दो दिवसीय पाली महोत्सव के आयोजन की जानकारी देते हुए जिलेवासियों को महाशिवरात्रि की शुभकामनाएं दी।

उन्होंने बताया कि महाशिवरात्रि पर्व के शुभ अवसर पर प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी पाली महोत्सव का भव्य आयोजन किया गया है।

कार्यक्रम की शोभा बढ़ाने के लिए राष्ट्रीय कलाकार, राज्य के ख्याति प्राप्त एवं स्थानीय कलाकारों द्वारा आकर्षक कार्यक्रम की प्रस्तुति दी जाती है।

इस अवसर पर महापौर नगर निगम श्रीमती संजू देवी राजपूत, उपाध्यक्ष जिला पंचायत श्रीमती निकिता मुकेश जायसवाल, अध्यक्ष नगर पंचायत पाली श्री अजय जायसवाल, सरपंच केराझरिया श्रीमती गिरजा सत्यनारायण पैकरा, पुलिस अधीक्षक श्री सिद्धार्थ तिवारी, निगम आयुक्त श्री आशुतोष पांडेय, एसडीएम कटघोरा श्री तन्मय खन्ना, सहायक कलेक्टर श्री क्षितिज गुरभेले, जिला पंचायत सीईओ श्री दिनेश नाग सहित अन्य अतिथि एवं बड़ी संख्या में आमनागरिकगण उपस्थित थे।

कार्यक्रम में उपस्थित अतिथियों और दर्शकों ने पाली महोत्सव के माध्यम से सांस्कृतिक कार्यक्रम का लुफ्त उठाया।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन