Thursday 23rd of April 2026

ब्रेकिंग

सजग कोरबा – सतर्क कोरबा" अभियान के तहत कोरबा पुलिस की कार्यवाही। बालको पुलिस की त्वरित कार्यवाही।

Breaking news कोरबा में सनसनीखेज वारदात: पति ने पत्नी की हत्या की, आरोपी गिरफ्तार

जनसमस्याओं के त्वरित निराकरण और योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन के कलेक्टर ने दिए निर्देश।

कोरबा जिले में “ज्ञानभारतम“ पाण्डुलिपि सर्वेक्षण अभियान का आगाज़, कलेक्टर ने दिए जून 2026 तक कार्य पूर्ण करने के निर्देश।

NDPS Investigation पर ऑन लाईन एक दिवसीय कार्यशाला का सफल आयोजन। श्री राम गोपाल गर्ग पुलिस महानिरीक्षक बिलासपुर रेंज ने

कोरबा : Breaking news: बालको प्लांट में बड़ा हादसा, राख फिल्टर के लिए लगाया गया ईएसपी गिरा..

कोरबा ( न्यूज़ उड़ान )। देश की शान कहे जाने वाले बालको एल्यूमिनियम प्लांट में शुक्रवार को बड़ा हादसा हो गया। प्लांट परिसर में राख फिल्टर (Electrostatic Precipitator – ESP) का करीब 20 साल पुराना संयंत्र अचानक भरभराकर गिर पड़ा। गनीमत रही कि इस घटना में किसी तरह की जनहानि नहीं हुई। जानकारी के अनुसार ईएसपी का निर्माण सेपको कंपनी द्वारा वर्ष 2004-05 के दौरान कराया गया था। हादसे के बाद एक बार फिर सुरक्षा मानकों पर सवाल खड़े हो गए हैं।

गौरतलब है कि इससे पहले भी बालको प्लांट में चिमनी गिरने की घटना सामने आ चुकी है, लेकिन प्रबंधन ने उससे सबक नहीं लिया। लगातार हो रहे हादसे श्रम विभाग की लापरवाही को उजागर करते हैं। कुछ दिन पहले ही रायपुर स्थित गोदावरी पावर प्लांट (हीरा ग्रुप) में हादसे में छह श्रमिकों की मौत हो चुकी है। स्थानीय कर्मचारियों का कहना है कि उद्योगपतियों के दबाव में श्रम विभाग केवल खानापूर्ति कर रहा है, जबकि संयंत्रों में सुरक्षा नियमों की अनदेखी लगातार श्रमिकों की जान को खतरे में डाल रही है।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन