Sunday 26th of April 2026

ब्रेकिंग

सतर्क कोरबा” अभियान के तहत 18 घंटे में ज्वेलरी चोरी का खुलासा, अंतर्राज्यीय गिरोह गिरफ्तार। तीन महिला सहित 5 आरोपी ग

सतर्क कोरबा” के तहत कड़ी कार्यवाही। शराब पीकर वाहन चलाने वालों पर कोरबा पुलिस का सख्त प्रहार।

सतर्क कोरबा” अभियान के तहत कोरबा पुलिस की कार्यवाही। गाली-गलौज, मारपीट एवं धमकी के मामले में आरोपी गिरफ्तार।

सतर्क कोरबा” अभियान के तहत अपराधियों पर कड़ा प्रहार। हिस्ट्रीशीट खोलकर बदमाशों पर कड़ी निगरानी, जवाबदेही भी तय।

बालको ने फायर सर्विस सप्ताह के माध्यम से अग्नि सुरक्षा जागरूकता को दिया बढ़ावा।

रायपुर : छत्तीसगढ़ में बड़ी राहत: आज से लागू हुई 200 यूनिट हाफ बिजली बिल योजना। घरेलू उपभोक्ताओं को मिलेगा सीधे बिल में 50% ल

रायपुर (न्यूज उड़ान ) छत्तीसगढ़ की जनता के लिए आज से बड़ा राहतभरा दिन शुरू हो गया है।

राज्य सरकार ने 200 यूनिट तक हाफ बिजली बिल योजना को पूरे प्रदेश में लागू कर दिया है।

इसके साथ ही लाखों उपभोक्ताओं को अब अपने बिजली बिल पर सीधी बचत मिलने लगी है।

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय द्वारा विधानसभा के विशेष सत्र में इस योजना की घोषणा के बाद ऊर्जा विभाग ने इसका क्रियान्वयन शुरू कर दिया है।

क्या है नई व्यवस्था?

✔ 200 यूनिट तक आधा बिजली बिल

राज्य के सभी घरेलू उपभोक्ताओं को 200 यूनिट तक की खपत पर सिर्फ 50% बिजली बिल देना होगा।

लेकिन ध्यान रहे—

201 यूनिट पहुँचते ही योजना का लाभ मिलना बंद हो जाएगा।

इस व्यवस्था से 36 लाख घरेलू उपभोक्ता लाभान्वित होंगे।

200–400 यूनिट वाले उपभोक्ताओं को भी राहत

जिन परिवारों की खपत 200 से 400 यूनिट के बीच होती है, उन्हें भी अगले 1 साल तक 200 यूनिट तक हाफ बिल का लाभ मिलता रहेगा।

राज्य सरकार ने इससे जुड़े 6 लाख उपभोक्ताओं को एक वर्ष की छूट अवधि दी है ताकि वे इस दौरानपीएम सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना के तहत सोलर प्लांट लगवाकर अपनी बिजली लागत कम कर सकें।

पुरानी नीति में बदलाव का असर

1 अगस्त 2025 को पूर्व व्यवस्था में बदलाव कर 400 यूनिट सीमा घटाकर 100 यूनिट कर दी गई थी।

जिससे बड़ी संख्या में लोग योजना से बाहर हो गए थे।

अब सीमा बढ़ाकर 200 यूनिट कर दिए जाने से

फिर से लाखों उपभोक्ताओं पर से आर्थिक बोझ कम होगा।

सरकार का उद्देश्य न केवल सस्ती बिजली देना, बल्कि लोगों को सोलर ऊर्जा अपनाने के लिए प्रोत्साहित करना भी है।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन