रायगढ़ : BIG BREAKING: रायगढ़: पुलिस पर जानलेवा हमला, प्रदर्शनकारियों ने बस-कार फूंकी, महिला TI घायल, मौके पर फोर्स तैनात,
Vivek Sahu
Sat, Dec 27, 2025
रायगढ़। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले से आज एक ऐसी तस्वीर सामने आई है जिसने पूरे प्रदेश को हिलाकर रख दिया है। तमनार, जो पिछले कुछ दिनों से कोयला खदान की जनसुनवाई को लेकर सुलग रहा था, आज वहां हिंसा का ज्वालामुखी फूट पड़ा। जिंदल कोयला खदान के विरोध में डटे ग्रामीणों और पुलिस के बीच हुई इस भिड़ंत ने इलाके को छावनी में तब्दील कर दिया है।
देखें वीडियो
https://youtube.com/shorts/RIqyM-piCuE?si=9VOAPBzEHfebOJ3i
सुबह तक जो आंदोलन शांतिपूर्ण लग रहा था, वह देखते ही देखते उस वक्त उग्र हो गया जब पुलिस की टीम प्रदर्शनकारियों को समझाने और रास्ता साफ कराने पहुंची। पुलिस को देखते ही ग्रामीणों का गुस्सा सातवें आसमान पर पहुंच गया और शुरू हो गई भीषण पत्थरबाजी। इस अचानक हुए हमले में ड्यूटी पर तैनात महिला टीआई कमला पुसाम खुद को बचा नहीं पाईं और बुरी तरह लहूलुहान हो गईं। मौके पर उन्हें पानी पिलाया गया, चेहरे पर पानी छिड़का गया। हालत में सुधार नहीं हुआ तो उन्हें आनन-फानन में अस्पताल ले जाया गया है। ग्राउंड जीरो से जो वीडियो सामने आ रहे हैं, वो रोंगटे खड़े कर देने वाले हैं। प्रदर्शनकारियों का गुस्सा सिर्फ पुलिस तक सीमित नहीं रहा; उन्होंने मौके पर खड़ी एक बस और कार को आग के हवाले कर दिया।
देखें वीडियो
https://youtube.com/shorts/frj6cw98Si8?si=7DdmoFY3rqAyHjXf
आसमान में उठता काला धुआं और चीख-पुकार गवाही दे रहे हैं कि हालात कितने बेकाबू हो चुके हैं। बताया जा रहा है कि उग्र भीड़ ने एसडीएम की गाड़ी को भी निशाना बनाया और उसमें जमकर तोड़फोड़ की। इस पूरे बवाल की जड़ 8 दिसंबर को हुई वह जनसुनवाई है, जिसे ग्रामीण ‘नियम विरुद्ध’ और ‘फर्जी’ करार दे रहे हैं। ग्रामीणों का साफ कहना है कि उनकी जमीनों और हक की लड़ाई को दबाया जा रहा है। इसी नाराजगी ने आज हिंसक रूप ले लिया। फिलहाल, रायगढ़ एसपी भारी पुलिस बल के साथ मौके के लिए रवाना हो चुके हैं। इलाके में दहशत का माहौल है और सड़कों पर सिर्फ पुलिस के बूटों की आवाज और तनाव की खामोशी है। प्रशासन की पहली प्राथमिकता अब स्थिति को नियंत्रण में लेना और घायल टीआई को बेहतर इलाज मुहैया कराना है। लेकिन बड़ा सवाल यह है कि क्या विकास की इस लड़ाई में खून बहना ही अंतिम विकल्प रह गयहै?
Tags :
विज्ञापन
विज्ञापन
जरूरी खबरें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन