Monday 27th of April 2026

ब्रेकिंग

सतर्क कोरबा” अभियान के तहत 18 घंटे में ज्वेलरी चोरी का खुलासा, अंतर्राज्यीय गिरोह गिरफ्तार। तीन महिला सहित 5 आरोपी ग

सतर्क कोरबा” के तहत कड़ी कार्यवाही। शराब पीकर वाहन चलाने वालों पर कोरबा पुलिस का सख्त प्रहार।

सतर्क कोरबा” अभियान के तहत कोरबा पुलिस की कार्यवाही। गाली-गलौज, मारपीट एवं धमकी के मामले में आरोपी गिरफ्तार।

सतर्क कोरबा” अभियान के तहत अपराधियों पर कड़ा प्रहार। हिस्ट्रीशीट खोलकर बदमाशों पर कड़ी निगरानी, जवाबदेही भी तय।

बालको ने फायर सर्विस सप्ताह के माध्यम से अग्नि सुरक्षा जागरूकता को दिया बढ़ावा।

जम्मू/डोडा/ : डोडा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: कुख्यात ड्रग तस्कर को गिरफ्तार कर भेजा भद्रवाह जेल।

जम्मू/डोडा/ न्यूज उड़ान

नशीले पदार्थों की तस्करी के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए जम्मू-कश्मीर पुलिस ने एक कुख्यात ड्रग पेडलर को नारकोटिक ड्रग्स एवं साइकोट्रोपिक पदार्थों के अवैध कारोबार की रोकथाम अधिनियम ( पीआईटीएनडीपीएस) के तहत गिरफ्तार किया है।

यह कार्रवाई डिवीजनल कमिश्नर जम्मू के आदेशों पर की गई।

पुलिस के अनुसार राधिका काटोच पुत्र मुबारक चंद, निवासी खेल्लानी डोडा जो कि एक आदतन ड्रग तस्कर है और एनडीपीएस एक्ट के कई मामलों में संलिप्त रहा है, को पीआईटीएनडीपीएस के तहत निरुद्ध किया गया है।

आरोपी को जिला जेल भद्रवाह में दाखिल किया गया है।

डोडा पुलिस ने बताया कि आरोपी की गतिविधियां समाज के लिए अत्यंत घातक पाई गईं, जो विशेष रूप से युवाओं की सुरक्षा के लिए गंभीर खतरा थीं।

उसके खिलाफ जिले के विभिन्न असर और डोडा थानों में कई मामले दर्ज हैं।

बार-बार ड्रग तस्करी में शामिल और लगातार आपराधिक गतिविधियों को देखते हुए आरोपी को आगे अवैध नशीले पदार्थों के कारोबार में शामिल होने से रोकने के लिए उसकी पीआईटीएनडीपीएस के तहत गिरफ्तारी आवश्यक मानी गई।

पुलिस का मानना है कि यह कार्रवाई नशा तस्करों के लिए कड़ा संदेश साबित होगी और युवाओं को नशे की लत से बचाने में सहायक होगी।

डोडा पुलिस ने वर्ष 2025 के दौरान एनडीपीएस एक्ट के तहत 24 एफआईआर दर्ज कर 40 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

इस दौरान करीब 14.50 लाख रुपए (अंतरराष्ट्रीय बाजार मूल्य) के नशीले पदार्थ जब्त किए गए तथा 45.32 लाख रूपये मूल्य की संपत्ति को कानून के प्रावधानों के तहत कुर्क किया गया है।

इसके अलावा कई लोगों को निवारक कानूनों के तहत भी हिरासत में लिया गया है।

डोडा पुलिस ने एक बार फिर आम जनता से नशे के खिलाफ लड़ाई में सहयोग करने की अपील की है और ड्रग तस्करों को चेतावनी दी है कि इस तरह की अवैध गतिविधियों से बाज आएं, अन्यथा पीएसए के तहत गिरफ्तारी और संपत्ति की कुर्की जैसी सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

रिपोर्ट....अनिल भारद्वाज

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन