Thursday 23rd of April 2026

ब्रेकिंग

सजग कोरबा – सतर्क कोरबा" अभियान के तहत कोरबा पुलिस की कार्यवाही। बालको पुलिस की त्वरित कार्यवाही।

Breaking news कोरबा में सनसनीखेज वारदात: पति ने पत्नी की हत्या की, आरोपी गिरफ्तार

जनसमस्याओं के त्वरित निराकरण और योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन के कलेक्टर ने दिए निर्देश।

कोरबा जिले में “ज्ञानभारतम“ पाण्डुलिपि सर्वेक्षण अभियान का आगाज़, कलेक्टर ने दिए जून 2026 तक कार्य पूर्ण करने के निर्देश।

NDPS Investigation पर ऑन लाईन एक दिवसीय कार्यशाला का सफल आयोजन। श्री राम गोपाल गर्ग पुलिस महानिरीक्षक बिलासपुर रेंज ने

कोरबा : 55 वर्षों से परंपरा को संजोए बालकोनगर दुर्गा पूजा उत्सव।

बालकोनगर( न्यूज उड़ान) नवरात्रि के शुभ अवसर पर बालकोनगर के सेक्टर-3 स्थित दुर्गा पंडाल में माता आदिशक्ति की स्थापना हर्षोल्लास एवं भव्यता के साथ की गई।

पूजा की शुरूआत बालको के मुख्य कार्यकारी अधिकारी एवं निदेशक श्री राजेश कुमार द्वारा किया गया। सीईओ सहित बालको परिवार के अन्य सदस्यों ने मां दुर्गा की आराधना कर कंपनी और क्षेत्र की निरंतर प्रगति व समृद्धि की कामना की।

बालकोनगरवासियों ने बालको सार्वजनिक दुर्गा पूजा समिति द्वारा स्थापित दुर्गा माता की प्रतिमा के समक्ष श्रद्धा भाव से पूजा-अर्चना की।

कोलकाता के ऐतिहासिक विक्टोरिया मेमोरियल की भव्यता को साकार करता यह पंडाल श्रद्धा और कला का अद्भुत संगम बना।

दुर्गा पंडाल की आकर्षक सजावट और देवी के मनमोहक दर्शन के लिए बड़ी संख्या में बालकोनगर और आसपास के क्षेत्रों से श्रद्धालु पहुंचे।

सेक्टर-3 में आयोजित यह सार्वजनिक दुर्गा पूजा बालकोनगर की सांस्कृतिक और आध्यात्मिक पहचान बन चुकी है।

इस वर्ष यह आयोजन अपनी गौरवशाली परंपरा के 55वें वर्ष में प्रवेश कर रहा है।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन