Tuesday 21st of April 2026

ब्रेकिंग

आरक्षण के नाम पर महिलाओं के साथ छल - पूर्व राजस्व मंत्री जय सिंह अग्रवाल। महिला आरक्षण बिल को जयसिंह अग्रवाल ने बताया ‘

जनदर्शन में कलेक्टर श्री कुणाल दुदावत ने सुनी आमजन की समस्याएं।

विद्युत संयंत्र दुर्घटना के मृतकों के परिवारों को दिया जा रहा मुआवजा। - छत्तीसगढ़ के प्रभावित परिवारों तक पहुँच रहे कंपन

लेमरू में दौड़ी जिंदगी की नई रफ्तार, संजीवनी 108 सेवा से ग्रामीणों को मिल रहा त्वरित उपचार। कलेक्टर के निर्देश पर एम्बुल

राजस्व कार्यों में गंभीर लापरवाही और भू-अभिलेखों में हेराफेरी पर पटवारी निलंबित।

कोरबा : बालको ने किया सेफ्टी पार्क का उद्घाटन, 5,000 लोगों तक पहुंचा जागरूकता अभियान।

बालकोनगर (न्यूज उड़ान )वेदांता समूह की कंपनी भारत एल्यूमिनियम कंपनी लिमिटेड (बालको) ने अपने परिसर में एक सेफ्टी पार्क का उद्घाटन किया।

यह पहल कंपनी की मजबूत ‘सेफ्टी फर्स्ट’ संस्कृति को उत्कृष्ट करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

इस सेफ्टी पार्क में इंटरैक्टिव मॉडल, प्रैक्टिकल मॉड्यूल और विजुअल डिस्प्ले लगाए गए हैं, जिनसे कर्मचारी आसानी से सुरक्षित कार्य प्रक्रियाओं को समझ सकें।

इस वर्ष के सेफ्टी मंथ की थीम “सुरक्षा बढ़ाने के लिए लोगों को शामिल करें, शिक्षित करें और सशक्त बनाएं” के तहत 5,000 से अधिक कर्मचारियों, बिजनेस पार्टनर, समुदाय के लोगों और छात्रों को इस अभियान से जोड़ा गया।

खास बात यह रही कि इस अभियान का नेतृत्व महिला कर्मचारियों ने किया, जो कंपनी में महिलाओं की बढ़ती भागीदारी और नेतृत्व को दर्शाता है।

सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाने और व्यवहार में बदलाव लाने के लिए विभिन्न कार्यक्रम आयोजित की गईं।

इनमें ड्राइंग और स्लोगन प्रतियोगिता, सेफ्टी क्विज और ‘कौन बनेगा सेफ्टी चैंपियन’ जैसे कार्यक्रम शामिल रहे, जिनसे लोगों ने सुरक्षा से जुड़े विषयों को बेहतर तरीके से समझा।

इसके अलावा, सांप एवं सीढ़ी और ‘हैजर्ड हंट’ जैसे गेम्स के माध्यम से भी सुरक्षा संदेश को आसान तरीके से समझाया गया।

अभियान के दौरान उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले कर्मचारियों और टीमों को ‘बेस्ट सेफ्टी परफॉर्मर’ और ‘फैमिली कनेक्ट विद सेफ्टी चैंपियन’ जैसे सम्मान देकर प्रोत्साहित किया गया।

बालको के मुख्य कार्यकारी अधिकारी एवं निदेशक श्री राजेश कुमार ने कहा कि कंपनी में में सुरक्षा हमारी सबसे महत्वपूर्ण प्राथमिकता है जो हमारे हर कार्य को दिशा देता है।

निरंतर सहभागिता और जागरूकता के माध्यम से हम ऐसी मजबूत संस्कृति का निर्माण करना चाहते हैं, जहाँ हर व्यक्ति सुरक्षा की जिम्मेदारी समझे और उसका पालन करे।

राष्ट्रीय सुरक्षा माह जैसे प्रयास व्यवहार में सकारात्मक बदलाव लाने में मदद करते हैं तथा बालको एवं इसके आसपास के पूरे क्षेत्र को सुरक्षित और जिम्मेदार वातावरण बनाने की हमारी प्रतिबद्धता को और मजबूत करते हैं।

अभियान के दौरान ‘वॉयस ऑफ सेफ्टी’ और ‘रियल लाइफ हीरो स्टोरीज’ जैसे प्लेटफॉर्म भी बनाए गए, जहां कर्मचारियों और बिजनेस पार्टनर ने अपने अनुभव और सुझाव साझा किए। ‘बेस्ट सेफ्टी जोन एग्जीबिशन’ और हेल्थ चेक-अप कैंप्स ने भी लोगों को सुरक्षा और स्वास्थ्य के प्रति जागरूक किया।

बालको आसपास के समुदाय और परिवार में भी सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए लगातार काम कर रहा है।

इसके तहत फायर सेफ्टी वर्कशॉप, रोड सेफ्टी प्रोग्राम और सड़कों पर रेट्रो-रिफ्लेक्टिव साइन बोर्ड लगाए गए हैं, जिससे दुर्घटनाओं को रोका जा सके।

सुरक्षा के प्रति अपनी प्रतिबद्धता के लिए बालको को 2026 में ब्रिटिश सेफ्टी काउंसिल का इंटरनेशनल सेफ्टी अवार्ड और ग्रो केयर इंडिया द्वारा फायर एंड सेफ्टी में प्लेटिनम अवार्ड से सम्मानित किया गया है।

ये उपलब्धियां बालको की उत्कृष्ट सेफ्टी संस्कृति को दर्शाती हैं।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन