Tuesday 28th of April 2026

ब्रेकिंग

GDC Doongi Organizes Unity March and Marathon under Nasha Mukt Bharat Abhiyan

Meritorious Students Felicitated at PM SHRI HSS Fatehpur.

Mega Parent-Teacher Meeting Successfully Conducted Across Schools in District Rajouri.

सजग कोरबा, सतर्क कोरबा अभियान के तहत बालको थाना में मैत्री हेल्पलाइन कार्यशाला आयोजित।

सिंहितराई पावर प्लांट हादसे पर दुख जताया,सुरक्षा के प्रति प्रतिबद्धता दोहराई - अनिल अग्रवाल।

जम्मू/राजौरी : सरकारी डिग्री कॉलेज में छात्र उत्पीड़न के खिलाफ जागरूकता कार्यक्रम, डॉक्यूमेंट्री का प्रदर्शन।

जम्मू/राजौरी/ न्यूज उड़ान

जिले राजौरी के आधीन एसजी सरकारी डिग्री कॉलेज डुंगी में एंटी-रैगिंग जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

जिसमें छात्रों को से नो टू रैगिंग शीर्षक से तैयार की गई डॉक्यूमेंट्री फिल्म दिखाई गई।

यह कार्यक्रम कॉलेज की प्राचार्य प्रो. चंचल अंगराल के मार्गदर्शन में आयोजित किया गया।

कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों को रैगिंग के दुष्परिणामों के प्रति जागरूक करना तथा कॉलेज परिसर में सुरक्षित, सम्मानजनक और समावेशी वातावरण को बढ़ावा देना था।

प्रदर्शित की गई डॉक्यूमेंट्री में रैगिंग से जुड़े कानूनी, सामाजिक और मनोवैज्ञानिक प्रभावों को उजागर करते हुए शैक्षणिक संस्थानों में अनुशासन और आपसी सम्मान बनाए रखने की आवश्यकता पर जोर दिया गया।

इस कार्यक्रम का समन्वय एंटी-रैगिंग के नोडल अधिकारी डा. निशु शर्मा ने किया जिन्होंने कार्यक्रम के सफल आयोजन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई और विद्यार्थियों की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित की।

इस अवसर पर डा. मोहम्मद फरीद ने विद्यार्थियों को एंटी-रैगिंग कानूनों के प्रावधानों, नैतिक आचरण के महत्व और रैगिंग-मुक्त परिसर बनाए रखने में छात्रों की जिम्मेदारी के बारे में जानकारी दी।

उन्होंने छात्रों से किसी भी प्रकार के उत्पीड़न के खिलाफ आवाज उठाने और संस्थान में गरिमा व सौहार्द की संस्कृति को बढ़ावा देने का आह्वान किया।

कार्यक्रम में कॉलेज के प्राध्यापक डा. प्रतिमा भूषण, डा. जाहूर अहमद, डा. श्रीन दर, डा. मो. अरशक, डा. मो. इकराम, डा. मुख्तार हुसैन तथा शफीत अहमद सहित अन्य स्टाफ सदस्य भी मौजूद रहे।

बड़ी संख्या में विद्यार्थियों ने कार्यक्रम में भाग लिया और कॉलेज प्रशासन द्वारा उठाए गए इस कदम की सराहना की।

कार्यक्रम का समापन आपसी सम्मान, अनुशासन और भाईचारे के मूल्यों को बनाए रखते हुए रैगिंग-मुक्त शैक्षणिक वातावरण कायम रखने के सामूहिक संकल्प के साथ किया गया।

रिपोर्ट....अनिल भारद्वाज

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन