Tuesday 28th of April 2026

ब्रेकिंग

GDC Doongi Organizes Unity March and Marathon under Nasha Mukt Bharat Abhiyan

Meritorious Students Felicitated at PM SHRI HSS Fatehpur.

Mega Parent-Teacher Meeting Successfully Conducted Across Schools in District Rajouri.

सजग कोरबा, सतर्क कोरबा अभियान के तहत बालको थाना में मैत्री हेल्पलाइन कार्यशाला आयोजित।

सिंहितराई पावर प्लांट हादसे पर दुख जताया,सुरक्षा के प्रति प्रतिबद्धता दोहराई - अनिल अग्रवाल।

जम्मू/राजौरी : प्रसूति एवं स्त्री रोग विभाग जीएमसी राजौरी द्वारा अंतर दृष्टि 2026 सम्मेलन आयोजित, देशभर से विशेषज्ञ शामिल।

जम्मू/राजौरी/ न्यूज उड़ान

सरकारी मेडिकल कालेज संबंधित जिला अस्पताल राजौरी के प्रसूति एवं स्त्री रोग विभाग द्वारा एसोसिएटेड अस्पताल में दो दिवसीय राष्ट्रीय सम्मेलन एवं कार्यशाला अंतर दृष्टि 2026 का आयोजन किया गया।

जिसमें देशभर से आए प्रसिद्ध विशेषज्ञों और प्रतिनिधियों ने भाग लिया।

कार्यक्रम का उद्देश्य महिला स्वास्थ्य सेवाओं को और बेहतर बनाना तथा आधुनिक उपचार पद्धतियों को बढ़ावा देना है।

कार्यक्रम का उद्घाटन प्राचार्य प्रो. (डाक्टर ) एएस भाटिया ने किया। ब्रिगेडियर डा. पूनम रॉय, कमांडेंट 150 जीएच (सेना अस्पताल) राजौरी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं। बड़ौदा (गुजरात) से प्रो. (डा.) देवेश शुक्ला विशेष आमंत्रित अतिथि के रूप में शामिल हुए।

इस अवसर पर डा. आर सी शर्मा (अध्यक्ष, जॉग्स जे एंड के), प्रो. (डा.) शिल्पी शुक्ला, प्रो. (डा.) चंदर शेखर (विभागाध्यक्ष एवं आयोजन अध्यक्ष), प्रो. (डा.) जमील-उल-हसन खान (विभागाध्यक्ष, मेडिसिन एवं अकादमिक अध्यक्ष) सहित कई वरिष्ठ चिकित्सक, विभागाध्यक्ष, फैकल्टी सदस्य, पीजी छात्र और विभिन्न राज्यों से आए प्रतिनिधि मौजूद रहे।

पहले दिन महिला स्वास्थ्य से जुड़े विभिन्न विषयों पर तकनीकी सत्र आयोजित किए गए, जिनमें नई तकनीकों, जटिल गर्भावस्था प्रबंधन और आधुनिक स्त्री रोग उपचार पर चर्चा हुई।

दूसरे दिन एसोसिएटेड अस्पताल में लाइव लैप्रोस्कोपिक सर्जरी कार्यशाला आयोजित की जाएगी, जिसमें विशेषज्ञों के मार्गदर्शन में व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया जाएगा।

रिपोर्ट .....अनिल भारद्वाज

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन