कोरबा : कोरबा में 17 मई से गूंजेगी भागवत कथा की अमृतवाणी, संगीतमय ज्ञान यज्ञ सप्ताह का आयोजन।
Vivek Sahu
Sun, May 17, 2026

कोरबा( न्यूज उड़ान) धर्म नगरी कोरबा एक बार फिर भक्तिमय माहौल से सराबोर होने जा रही है।
आदिशक्ति महिला मंडल, रेलवे स्टेशन कोरबा के तत्वावधान में संगीतमय श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ सप्ताह का भव्य आयोजन होने जा रहा है।
यह आयोजन 17 मई 2026, रविवार से प्रारंभ होकर 24 मई 2026, रविवार तक चलेगा।
कथा का समय और स्थान
कथा का रसपान प्रतिदिन दोपहर 3:30 बजे से हरि इच्छा तक किया जा सकेगा।

कार्यक्रम स्थल हनुमान मंदिर प्रांगण, रेलवे स्टेशन के सामने, कोरबा रखा गया है, ताकि अधिक से अधिक श्रद्धालु आसानी से पहुंच सकें।
व्यासपीठ से होगा कथा वाचन।
इस ज्ञान यज्ञ में व्यासपीठ पर सुप्रसिद्ध कथा वाचक पं. कृष्णा द्विवेदी (दादरखुर्द वाले) विराजमान होंगे। उनके मुखारविंद से श्रीमद् भागवत महापुराण की संगीतमय कथा सुनने का सौभाग्य श्रद्धालुओं को प्राप्त होगा।
कथा के मुख्य आचार्य के रूप में पं. रामेश्वर प्रसाद द्विवेदी (दादरखुर्द वाले) उपस्थित रहेंगे।
आयोजन का उद्देश्य

आयोजक आदिशक्ति महिला मंडल का कहना है कि कलयुग में भागवत कथा श्रवण मात्र से ही मनुष्य के सभी कष्ट दूर हो जाते हैं और मोक्ष की प्राप्ति होती है। इसी उद्देश्य से प्राचीन ऐतिहासिक स्वामी जगन्नाथ मंदिर दादरखुर्द के सहयोग से यह आयोजन किया जा रहा है।
आयोजकों ने समस्त नगरवासियों एवं धर्मप्रेमी जनता से सपरिवार कथा में उपस्थित होकर धर्म लाभ अर्जित करने की अपील की है।
अधिक जानकारी के लिए संपर्क करें*: 9303954692
Tags :
विज्ञापन
विज्ञापन
जरूरी खबरें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन