Thursday 23rd of April 2026

ब्रेकिंग

सजग कोरबा – सतर्क कोरबा" अभियान के तहत कोरबा पुलिस की कार्यवाही। बालको पुलिस की त्वरित कार्यवाही।

Breaking news कोरबा में सनसनीखेज वारदात: पति ने पत्नी की हत्या की, आरोपी गिरफ्तार

जनसमस्याओं के त्वरित निराकरण और योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन के कलेक्टर ने दिए निर्देश।

कोरबा जिले में “ज्ञानभारतम“ पाण्डुलिपि सर्वेक्षण अभियान का आगाज़, कलेक्टर ने दिए जून 2026 तक कार्य पूर्ण करने के निर्देश।

NDPS Investigation पर ऑन लाईन एक दिवसीय कार्यशाला का सफल आयोजन। श्री राम गोपाल गर्ग पुलिस महानिरीक्षक बिलासपुर रेंज ने

कोरबा : स्वदेशी अपनाए भारत को आत्मनिर्भर बनाए - हितानंद अग्रवाल।

कोरबा (न्यूज उड़ान )हमारे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के भारत को आत्मनिर्भर बनाने के सपने को गति प्रदान करने पूरे भारतवर्ष में भारतीय जनता पार्टी द्वारा अपने कार्यकर्ताओं के बीच सभाए, संगोष्टियां एवं कार्यशालाएं चलाई जा रही हैं।

जिससे समाज में आत्मनिर्भर भारत के विषय पर चेतना जागे। इसी विषय को लेकर कोरबा नगर मंडल द्वारा जिला भाजपा कार्यालय में आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान कार्यशाला आयोजित की गई।

जहां कार्यक्रम के मुख्य वक्ता पूर्व नेता प्रतिपक्ष एवं MIC सदस्य हितानंद अग्रवाल जी ने कार्यशाला को संबोधित करते हुए बताया कि भारत को पहले सोने की चिड़िया कहा जाता था।

पुष्पक विमान ,कम समय में हनुमान जी द्वारा संजीवनी बूटी लाना, संजय द्वारा धृतराष्ट्र को युद्ध का सीधा प्रसारण दिखाना जैसे अनेक उदाहरण उन्होंने दिए।

आगे उन्होंने कहा कि पूर्व में पहले मुगलों ने उसके बाद अंग्रेजों ने भारत को इतना लूटा कि भारतवर्ष पिछड़े हुए देश में गिना जाने लगा।

आजादी के बाद भी तत्कालीन सरकारें गरीबी हटाओ का नारा लगती रहीं, लेकिन इस विषय पर कभी कुछ नहीं हुआ उन्होंने हाल ही में भारत सरकार द्वारा जीएसटी में किए जाने वाली कमी की भी सराहना की एवं उसके लाभों के बारे में बताया।

प्रदेश मंत्री रितु चौरसिया जी ने कहा कि कोई भी देश खुशहाल तभी हो सकता है जब वह आत्मनिर्भर हो, उन्होंने सभी से स्वदेशी वस्तुएं अपनाने एवं उनका उपयोग करने के लिए आग्रह किया।

उक्त कार्यशाला के दौरान हितानंद अग्रवाल जी, प्रदेश मंत्री रितु चौरसिया जी, मंडल अध्यक्ष योगेश मिश्रा जी, महामंत्री द्वय रामशंकर साहू जी एवं राहुल शुक्ला जी, सहसंयोजक सूरज पांडे जी, पूर्व कोषाध्यक्ष राकेश अग्रवाल जी मंचस्थ रहे।

कार्यक्रम के दौरान पूर्णिमा पासवान, प्रमिला सागर सुकेश दलाल, विजय गुप्ता,रूबी सागर, ऊषा यादव, कविता सोनी, अन्नपूर्णा श्रीवास, स्मिता सिंह, रेखा सिंह, ममता बाचड़, सुजीत राठौर, रविंद्र शर्मा, संजय सारथी, ईश्वर पटेल, सन्नी सिंह, प्रदीप सिंह, रामावतार पटेल, हेमलाल टंडन, कृष्णा यादव, संतोष मिश्रा, दादू भैया, अशोक श्रीवास्तव, मनु भैया, सुखदेव सिंह, प्रभात मिश्रा, केवट जी,बड़ी संख्या में मंडल के पदाधिकारीगण, पार्षद गण एवं कार्यकर्तागण उपस्थित रहे।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन