Friday 24th of April 2026

ब्रेकिंग

अवैध शराब के विरुद्ध सिविल लाइन रामपुर पुलिस की कार्यवाही। 02 आरोपी गिरफ्तार, 41 लीटर कच्ची महुआ शराब जप्त।

सजग कोरबा – सतर्क कोरबा” अभियान के तहत जनता के द्वार पुलिस। ‘चलित थाना’ से बढ़ा विश्वास, मिला त्वरित निराकरण।

राष्ट्रीय मजदूर कांग्रेस कोरबा का जिला महासचिव सुख सागर दास की नियक्ति ।

विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल, द्वारा हाल ही में Lenskart से जुड़े विवादित मामलों को लेकर विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल कोरबा

सजग कोरबा – सतर्क कोरबा" अभियान के तहत कोरबा पुलिस की कार्यवाही। बालको पुलिस की त्वरित कार्यवाही।

कोटा : थाना कोटा पुलिस द्वारा अवैध कबाड़ परिवहन करने वाले आरोपी विरुद्ध की गई कार्यवाही।

थाना कोटा पुलिस द्वारा अवैध कबाड़ परिवहन करने वाले आरोपी विरुद्ध की गई कार्यवाही।

थाना कोटा पुलिस द्वारा क्षेत्र में अवैध गतिविधियों पर प्रभावी नियंत्रण एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने हेतु निरंतर अभियान चलाया जा रहा है।

बिलासपुर( न्यूज उड़ान )दिनांक 10.11.2025 को थाना कोटा प्रभारी तोप सिंह नवरंग को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि एक छोटा हाथी वाहन में अवैध रूप से कबाड़ का परिवहन किया जा रहा है।

सूचना पर थाना प्रभारी कोटा द्वारा तत्परता दिखाते हुए पुलिस टीम को रवाना किया गया एवं मुखबिर के बताए मार्ग पर घेराबंदी की गई।

घेराबंदी के दौरान एक सफेद रंग का छोटा हाथी वाहन क्रमांक CG 10 C 5074 को रोककर तलाशी ली गई। वाहन से लगभग 1.5 क्विंटल पुराने स्टील बर्तन, कढ़ाई एवं अन्य कबाड़ सामग्री (कीमती लगभग ₹51,000) बरामद की गई। वाहन की अनुमानित कीमत ₹30,000 जुमला कीमती ₹81000 है।

वाहन चालक भरत वैष्णव पिता नर्मदा वैष्णव उम्र 24 वर्ष, निवासी खुरदुर, थाना कोटा, जिला बिलासपुर को मौके पर ही गिरफ्तार किया गया।आरोपी के विरुद्ध धारा 35(3) बीएनएसएस / 303(2) बीएनएस के तहत वैधानिक कार्यवाही की गई है।

जब्त वाहन एवं कबाड़ को थाना परिसर में सुरक्षित रखा गया है।

उक्त संपूर्ण कार्यवाही में थाना प्रभारी निरीक्षक तोप सिंह नवरंग, स.उ.नि. शिवकुमार साहू, प्र.आर. 607 हरप्रसाद डहरिया, आरक्षक 273 ओमकार नेताम एवं आरक्षक 1040 विनोद यादव की सक्रिय भूमिका रही।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन