Tuesday 21st of April 2026

ब्रेकिंग

आरक्षण के नाम पर महिलाओं के साथ छल - पूर्व राजस्व मंत्री जय सिंह अग्रवाल। महिला आरक्षण बिल को जयसिंह अग्रवाल ने बताया ‘

जनदर्शन में कलेक्टर श्री कुणाल दुदावत ने सुनी आमजन की समस्याएं।

विद्युत संयंत्र दुर्घटना के मृतकों के परिवारों को दिया जा रहा मुआवजा। - छत्तीसगढ़ के प्रभावित परिवारों तक पहुँच रहे कंपन

लेमरू में दौड़ी जिंदगी की नई रफ्तार, संजीवनी 108 सेवा से ग्रामीणों को मिल रहा त्वरित उपचार। कलेक्टर के निर्देश पर एम्बुल

राजस्व कार्यों में गंभीर लापरवाही और भू-अभिलेखों में हेराफेरी पर पटवारी निलंबित।

कोरबा : सजग कोरबा – सतर्क कोरबा” अभियान के तहत कोरबा पुलिस की कार्यवाही। चोरी के मामले में फरार 03 आरोपी गिरफ्तार, भेजे गए न्या

कोरबा( न्यूज उड़ान )कोरबा जिले में अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण एवं अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक कोरबा सिद्धार्थ तिवारी के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक तथा अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) के मार्गदर्शन में थाना दर्री पुलिस द्वारा लगातार सघन कार्यवाही की जा रही है।

इसी क्रम में “सजग कोरबा – सतर्क कोरबा”अभियान के तहत थाना दर्री पुलिस द्वारा चोरी के एक प्रकरण में फरार चल रहे 03 आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की गई है।

घटना का विवरण:

दिनांक 05.04.2026 को प्रार्थी कमलकांत ठाकुर (उम्र 46 वर्ष), निवासी साडा कॉलोनी, थाना दर्री, जिला कोरबा द्वारा थाना उपस्थित होकर लिखित आवेदन प्रस्तुत किया गया कि वह भेल कंपनी में सीनियर डीजीएम के पद पर कार्यरत है एवं सीएसईबी प्लांट दर्री में कंपनी का कार्य संचालित है।

प्लांट परिसर में रखे कंपनी के सामान में से लगभग 200 मीटर पावर केबल अज्ञात व्यक्तियों द्वारा चोरी कर लिया गया है।

प्रार्थी की रिपोर्ट पर थाना दर्री में अपराध क्रमांक 136/2026 धारा 331(4), 305 बीएनएस के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

कार्यवाही एवं खुलासा:

मामले की विवेचना के दौरान पूर्व में एक आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा जा चुका था, जबकि अन्य आरोपी फरार थे। फरार आरोपियों की लगातार पतासाजी की जा रही थी।

दिनांक 09.04.2026 को मुखबिर सूचना के आधार पर पुलिस टीम द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए सभी फरार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।

गिरफ्तार आरोपीगण:

1. विशाल राव उर्फ लाली, पिता अर्जुन राव, उम्र 22 वर्ष, निवासी धनवारपारा कल्मीडुग्गु, थाना दर्री, जिला कोरबा

2. किशन कुमार गोंड उर्फ गोलू, पिता लवकुश, उम्र 21 वर्ष, निवासी धनवारपारा कल्मीडुग्गु, थाना दर्री, जिला कोरबा

3. यश कुमार श्रीवास, पिता भूपेंद्र श्रीवास, उम्र 20 वर्ष, निवासी धनवारपारा कल्मीडुग्गु, थाना दर्री, जिला कोरबा

कार्यवाही:

गिरफ्तार सभी आरोपियों के विरुद्ध विधिसम्मत कार्यवाही करते हुए न्यायालय में प्रस्तुत कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।

कोरबा पुलिस की अपील:

संदिग्ध व्यक्तियों/गतिविधियों की जानकारी तत्काल नजदीकी थाना या डायल 112 पर दें।

सुरक्षा उपकरण जैसे सीसीटीवी कैमरा एवं उचित लॉकिंग सिस्टम का उपयोग करें।

बाहर जाते समय परिसर की सुरक्षा सुनिश्चित करें।

कोरबा पुलिस – आपकी सुरक्षा, हमारी जिम्मेदारी

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन